अजीबोगरीब दुर्घटना के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी

Updated on 20-10-2022 06:04 PM

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस गोल्फ खेलते हुए हाथ में चोट लगने के बाद टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। गोल्फ खेलते हुए इंगलिस का दाहिने हाथ कट गया था। ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने गुरुवार को एसईएन रेडियो नेटवर्क को बताया, "एक अविश्वसनीय रूप से अजीब दुर्घटना, जैसे ही उसने जमीन से संपर्क किया, शाफ्ट ग्रिप क्षेत्र के चारों ओर टूट गया और उसके दाहिने हाथ की हथेली में कट गया।"

जोश इंगलिस ने भारत के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मैच में हिस्सा लिया था, मगर वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उनका ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन मैथ्यू वेड के बैकअप के रूप में किया गया था।

गत विजेता ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का आगाज 22 अक्टूबर से करेगी। दोनों टीमों के बीच सुपर 12 का पहला मुकाबला खेला जाना है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि अभी तक जोश इंगलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, मगर उम्मीद लगाई जा रही है कि ऐलेक्स कैरी को उनकी जगह टीम में चुना जा सकता है। वहीं टीम चौंकाने वाले फैसले के साथ कैमरन ग्रीन को भी टीम में शामिल कर सकती है जो इस समय गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि उनको शामिल करने से टीम को एक नुकसान होगा कि पूरे वर्ल्ड कप में उन्हें एक ही विकेट कीपर के साथ खेलना होगा। अगर ऐसे में मैथ्यू वेड चोटिल होते हैं तो टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.