इस एयरलाइंस ने शुरू की नई बिजनेस क्लास, किराया IndiGo से 23 गुना ज्यादा, जानें क्या है इसमें ऐसा खास?

Updated on 25-07-2024 04:42 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बेहतर सुविधा देने वाली एयरलाइंस में से एक कतर एयरवेज ने एक नई बिजनेस क्लास (Business Class) शुरू की है। इस क्लास का नाम क्यूसुइट (Qsuite) है। इस क्लास को बेस्ट बिजनेस क्लास का अवॉर्ड मिला है। इसमें मिलने वाली सुविधाओं के आगे 5 स्टार होटल भी फेल हैं। यह क्लास दिखने में जितनी लग्जरी है, किराया भी उतना ही ज्यादा है। इस क्लास की विडियो कतर एयरवेज से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट की है। इसमें आप इस सुइट की खूबसूरती और सुविधाओं को देख सकते हैं। फोर्ब्स में प्रकाशित खबर के अनुसार इस Qsuite के बारे के बारे में एयरलाइंस ने साल 2017 में दुनिया को रू-ब-रू कराया था। अब इसे हवाई यात्रियों के लिए शुरू कर दिया है।
दिल्ली से लंदन तक का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
हमने इस एयरलाइंस के किराए को चेक किया तो पता चला कि यह तो होश उड़ा देने वाला है। कतर एयरवेज की ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार एक अगस्त को दिल्ली से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट तक का अधिकतम किराया इस क्लास में करीब 4.70 लाख रुपये है। करीब 15 घंटे के इस सफर में फ्लाइट का एक स्टॉपेज है जो दोहा में है। यहां से ब्रिटिश एयरवेज की कनेक्टिंग फ्लाइट है। वहीं मेक माई ट्रिप वेबसाइट पर इंडिगो की ऐसी ही कनेक्टिंग फ्लाइट का एक अगस्त को दिल्ली से लंदन तक का किराया 20103 रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो कतर एयरवेज की इस फ्लाइट का किराया इंडिगो की फ्लाइट से करीब 23 गुना ज्यादा है।

सीटों को जोड़कर बना सकते हैं डबल बेड
कतर एयरवेज ने इस क्यूसुइट को Qsuite Next Gen नाम दिया है। एयरलाइंस का कहना है कि इस सुइट में यात्रियों को सफर का ऐसा अनुभव मिलेगा जो पहले कभी नहीं रहा। इसकी सीटें काफी बड़ी और चौड़ी हैं ताकि यात्री आराम से सफर कर सकें। दो सीटों को जोड़कर डबल बेड बना सकते हैं और आराम से सो सकते हैं।

टेक्नॉलजी का जबरदस्त इस्तेमाल
इसमें Panasonic कंपनी का 22 इंच का 4K OLED टीवी लगा है जिसे किसी भी दिशा में घुमा सकते हैं। एयरलाइंस का दावा है कि टीवी स्क्रीन में इस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कतर एयरवेज के अलावा दुनिया की और कोई एयरलाइंस कंपनी नहीं कर रही है। टीवी को अपने हेडफोन के ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग और 110v का मल्टीकंट्री सॉकेट दिया है।

सेफ्टी और प्राइवेसी का पूरा ध्यान
इस सुइट में यात्रियों की सेफ्टी और प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। टेक्नॉलजी से भरपूर यहां ऐसे बॉक्स हैं जिनमें आप अपना कीमती सामान रख सकते हैं। यहां पर तरह-तरह की लाइट का भी लुत्फ उठा सकते है। इन लाइट का कलर अपने मूड के हिसाब से बदल सकते हैं। प्राइवेसी के लिए इसमें दीवारों को बड़ा रखा गया है।
एलन मस्क की इस कंपनी का मिलेगा साथ
कतर एयरवेज का कहना है इसे लेटेस्ट टेक्नॉलजी से अपग्रेड किया गया है। जल्दी की इस एयरलाइंस को एलन मस्क की कंपनी का भी साथ मिलने वाला है। दरअसल, कतर एयरवेज एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की वाई-फाई सुविधाएं अपनी एयरलाइंस में देने की योजना बना रही है। इससे यात्रियों को हवा में वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.