23 साल की इस लड़की ने बंजर जमीन पर शुरू की स्ट्रॉबेरी की खेती, अब हर महीने लाखों में हो रही कमाई

Updated on 29-11-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: आजकल पढ़ाई के बाद बहुत से युवा नौकरी के लिए परेशान रहते हैं। नौकरी नहीं मिलने पर निराश हो जाते हैं। वहीं बहुत से युवा ऐसे भी हैं जो नौकरी के लिए परेशान न होकर खुद का बिजनेस शुरू करके हर महीने लाखों रुपये कमाते हैं। झांसी की रहने वाली गुरलीन चावला ने युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद गुरलीन ने कुछ अलग करने की सोची। गुरलीन ने बंजर जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की। गुरलीन ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिनरात कड़ी मेहतन की। आज गुरलीन हर महीने लाखों रुपयों की कमाई कर रही हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं था। गुरलीन जहां पर रहती हैं वहां गर्मी बहुत पड़ती है। ऐसे में स्ट्रॉबेरी की खेती करके उन्होंने सबको चौंका दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी गुरलीन की तारीफ कर चुके हैं। गुरलीन ने दिखा दिया कड़ी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

ऐसे हुई शुरुआत
गुरलीन पेशे से लॉ की छात्रा हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से उन्‍हें झांसी आना पड़ा। स्ट्रॉबेरी खाने की शौकीन गुरलीन ने शुरू में अपने घर के गमलों में स्ट्राबेरी के कुछ पौधे लगाए। इसके अच्छे नतीजे आने पर उन्होंने पिता के फार्म हाउस पर लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर स्ट्राबेरी की खेती शुरू कर दी। गुरलीन को स्‍ट्रॉबेरी खेती करते देख अन्य किसान भी इस ओर आकर्षित होने लगे। जिसके बाद सरकार भी स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल के जरिए किसानों को स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

ऐसे सीखी स्ट्रॉबेरी की खेती

गुरलीन के मुताबिक, उन्होंने ऑनलाइन ही स्ट्रॉबेरी की खेती सीखी थी। गुरलीन की इस मेहनत को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट किया। चार एकड़ जमीन जो ऐसी ही पड़ी थी, उसमें कोई फसल नहीं उगाई गई थी। वह अक्टूबर महीने में बाजार से 20 हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे खरीदकर लाईं और 1.5 एकड़ जमीन पर लगा दीं थी। यह दिसंबर में बिकने के लिए तैयार हो गई। गुरलीन ने फलों के लिए लोकल मार्केट में संपर्क किया, इसके बाद उनके सारे फल बिक गए।

ऑनलाइन भी कर रहीं बिक्री

गुरलीन के मुताबिक, उन्होंने झांसी ऑर्गेनिक्स नाम से एक वेबसाइट भी डिजाइन कर दीं। यहां से लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। गुरलीन स्ट्रॉबेरी के साथ सब्जियां भी उगा रही हैं। वह 7 एकड़ जमीन पर खेती कर रही हैं। फार्म में हर दिन 70 किलो स्ट्रॉबेरी का प्रोडक्शन हो रहा है। हर दिन करीब 30 हजार रुपये की बिक्री हो जाती है।

पीएम मोदी ने की थी तारीफ

गुरलीन चावला और उनकी स्ट्रॉबेरी खेती की पहल का उल्लेख पीएम मोदी अपनी मन की बात में कर चुके हैं। झांसी में स्ट्रॉबेरी की सफलतापूर्वक खेती करने के बाद प्रशासन और सरकार की सराहना हासिल कर चुकीं हैं। गुरलीन को स्ट्रॉबेरी खाने का बहुत शौक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.