टीम इंडिया में एंट्री लेगा ये 21 साल का खिलाड़ी, हार्दिक पंड्या ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Updated on 05-04-2023 09:13 PM
नई दिल्ली: पिछली चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इस सीजन का पहला मैच घर में जीता तो कहा गया कि अभी ‘अवे’ (घर से बाहर) मैच में उसकी परीक्षा बाकी है। उसने मंगलवार को अपने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को उसके होम ग्राउंड पर 11 गेंद रहते छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है। दो मैचों में दूसरी जीत के साथ टाइटंस का विजय रथ आगे बढ़ा। गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टाइटंस को आसान जीत दिलाने में साई सुदर्शन (62* रन, 48 गेंद, 4 फोर, 2 सिक्स) और डेविड मिलर (31* रन, 16 गेंद, 2 फोर, 2 सिक्स) का अहमद योगदान रहा। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 29 गेंदों पर 56* रन जोड़े।

2 साल में सबकुछ बदल देंगे साई सुदर्शन
मैच जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा- हमने पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा दिए। गेंदबाजों ने जिस तरह से वापसी की वह लाजवाब था। मैं कुछ और सोचने के बजाय अपने फैसले का समर्थन करना पसंद करता हूं। हम लड़कों को वहां आनंद लेने के लिए कहते हैं। यह आपको सही निर्णय लेने में मदद करता है। वह (साई सुदर्शन) शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। सपोर्ट स्टाफ को भी श्रेय और उन्हें भी। पिछले 15 दिनों में उसने जितनी बल्लेबाजी की है, उसका जो परिणाम आप देख रहे हैं, वह सब उसकी कड़ी मेहनत है। अगर मैं गलत नहीं हूं तो दो साल में वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट के लिए भी कुछ अच्छा करेगा।
शमी, राशिद ने घेरा
लंबे समय बाद होमग्राउंड पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात ने चैंपियन वाला अंदाज दिखाते हुए सस्ते में रोकने का माहौल तैयार कर लिया था। मोहम्मद शमी (तीन विकेट) की पेस और स्विंग और राशिद खान (तीन विकेट) की फिरकी का असर यह हुआ कि दिल्ली ने 17वें ओवर तक 130 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। यहां से अक्षर पटेल ने अपना जलवा दिखाया और 22 गेंद पर 36 रन (2 फोर, 3 सिक्स) बनाकर टीम को कुछ हद तक उबार दिया। इससे पहले कप्तान डेविड वॉर्नर (37 रन, 32 गेंद) और सरफराज खान (30 रन, 34 गेंद) ने संघर्ष करते हुए 30+ का योगदान दिया। दिल्ली ने आठ विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

शुरू में नहीं दिखी लय
गुजरात टाइंटस के टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने के फैसले के बाद पेसर मोहम्मद शमी लय से भटके हुए दिखे। उन्होंने वाइड से शुरुआत की, एक गेंद बाद फिर वाइड गेंद डाली और फिर पांच वाइड रन भी दे डाले। कुल 11 रन के इस ओवर के बाद जोश लिटल ने भी अगले ओवर में नौ रन दिए। शमी ने अपने दूसरे ओवर की शुरुआत भी तीन वाइड रन से की। पृथ्वी साव ने अगली वाइड गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, शमी ने दो गेंद बाद ही शॉर्ट पिच पर पृथ्वी को फंसा लिया। टीम ने पावरप्ले के छह ओ‌वर्स में 52 रन जोड़ लिए। इस दौरान उनके दो विकेट भी गिरे। मिचेल मार्श (4 रन) सस्ते में आउट हो गए। शमी ने उनका विकेट भी लिया। बीच के ओवर्स में राशिद खान ने हाथ खोलने के मौका नहीं दिया और तीन विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.