सुभाष नगर आरओबी की थर्ड लेग का होगा निर्माण : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग

Updated on 26-03-2023 07:04 PM

सुभाष नगर आरओबी पर थर्ड लेग का निर्माण कराया जायेगा। थर्ड लेग बन जाने से भेल की ओर से आने वाले वाहनों को प्रभात चौराहे पर न जाकर सीधे मैदा मिल की ओर उतारा जा सकेगा। इससे यात्रियों को लगभग 2 किमी लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह बात चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सुभाष नगर आरओबी के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि थर्ड लेग सुभाष नगर विश्राम घाट की तरफ से इस ब्रिज से जोड़ी जाएगी। एसडीएम श्री मनोज वर्मालोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

भेल से आने वाले यात्रियों को नहीं लगाना पड़ेगा 2 किमी का चक्कर

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि 7 से अधिक फ्लाईओवर की सौगात के साथ नरेला विधानसभा क्षेत्र अब फ्लाईओवर विधानसभा के रूप में जाना जाता है। भोपाल के अन्य क्षेत्रों से नरेला विधानसभा की बेहतर रोड कनेक्टिविटी एवं क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से अनेक फ्लाईओवर और आरओबी का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सुभाष नगर आरओबी के निर्माण से प्रतिदिन लगभग 8 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है। सुभाष नगररचना नगर और गोविंदपुरा की ओर आने-जाने वाले वाहनों को आरओबी से करीब 2 किमी लंबा टर्न लेना पड़ता है। अब थर्ड लेग, सुभाष नगर विश्राम घाट की तरफ से इस ब्रिज से जोड़ी जाएगी। इसके बाद इस तरफ से आने वाले लोगों को आवागमन में आसानी होगी।

अप्रैल में होगा भूमि-पूजनलगभग 5 माह में बन कर होगा तैयार

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि थर्ड लेग के लिए बजट में भी प्रावधान किया जा चुका है। थर्ड लेग के लिये डिजाइन बना कर तैयार की जा रही है। डिजाइन फाइनल होने के बाद अप्रैल माह में इसका भूमि-पूजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने के लगभग 5 माह के भीतर ही थर्ड लेग यात्रियों के आवागमन के लिये तैयार हो जायेगा।

300 मीटर होगी थर्ड लेग की लंबाई

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा थर्ड लेग के लिए सर्वे पूर्व में ही किया जा चुका है। इसकी लंबाई लगभग 300 मीटर होगी। लेग के निर्माण के दौरान दुर्घटना को रोकने के लिये आरओबी पर लगभग 50 मीटर लंबा स्पान बनाया जाएगा। साथ ही यहाँ रोटरी का निर्माण भी किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.