भोपाल में वेतन और स्वास्थ्य बीमा को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारियों का हल्लाबोल, प्रदेश स्तरीय आंदोलन पर बनी सहमति

Updated on 14-05-2026 04:20 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। लंबित मांगों और सरकार के कुछ हालिया फैसलों के विरोध में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया है। हाल ही में हुई संगठन की बैठक में इस पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई है।
संगठन के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि संगठन की बैठक में अनुकंपा नियुक्ति में सीपीसीटी के बंधन, परिवीक्षा अवधि में 70, 80 और 90 प्रतिशत वेतन का आदेश निरस्त करने के हाई कोर्ट के आदेश का पालन, शिक्षकों की पात्रता परीक्षा निरस्त करने, पेंशनरों को नियमित कर्मचारियों के समान महंगाई राहत, अनुकंपा नियुक्तियों के प्रकरणों को निराकरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

सरकार से नाराजगी

आंदोलन की बड़ी वजह हाई कोर्ट का वह फैसला है जिसमें नवनियुक्त कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि (Probation Period) का पूरा वेतन देने का आदेश दिया गया था। सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
संविदा और आउटसोर्स: इन कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह लाभ दिए जाएं।
संगठन के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी के अनुसार, आंदोलन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा और संरक्षक एलएन कैलासिया सहित कई दिग्गज पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.