‘गेंद धीरे-धीरे फेंककर हरा दिया’, 55 रन से हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान, SRH की गजब चाल

Updated on 23-05-2026 02:27 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, हैदराबाद यह मैच जीतकर भी क्वालीफायर-1 में जगह नहीं बना सकी, क्योंकि आरसीबी ने इस हार के बावजूद टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस करारी हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तानी दिमाग और गेंदबाजों की उस गजब चाल का खुलासा किया, जिसने चिन्नास्वामी के शेरों को हैदराबाद के मैदान पर बांधकर रख दिया। पाटीदार ने माना कि हैदराबाद के गेंदबाजों ने गति में बदलाव करके आरसीबी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

हैदराबाद ने RCB को ऐसे फंसया

मैच के बाद जब रजत पाटीदार से पूछा गया कि क्या पिच दूसरी पारी में धीमी हो गई थी, तो उन्होंने इसका श्रेय पूरी तरह हैदराबाद के गेंदबाजों को दिया। पाटीदार ने कहा, 'पिच उतनी ज्यादा धीमी नहीं हुई थी, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी स्लोअर बाउंसर पिच पर थोड़ा ग्रिप कर रही थी। वैसे भी गति को धीमा रखना, स्लोअर बाउंसर फेंकना और सटीक यॉर्कर डालना हैदराबाद की ताकत है और उन्होंने आज मैदान पर इस योजना को बेहद शानदार तरीके से लागू किया।' आरसीबी के कप्तान ने आगे कहा, 'हैदराबाद की विकेट अमूमन बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है, लेकिन जब कोई गेंदबाज लगातार लेंथ को पीछे खींचकर स्लोअर बाउंसर फेंकने लगता है, तो किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़े शॉट्स खेलना और रन बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है। उनके पांचों गेंदबाजों ने इस रणनीति का बखूबी इस्तेमाल किया।'

255 के टारगेट को लेकर कही ये बात

पहाड़ जैसे लक्ष्य को लेकर बात करते हुए पाटीदार ने हैदराबाद के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'पहली पारी में स्कोर बोर्ड पर बहुत ज्यादा रन टंग चुके थे। उनके टॉप-5 बल्लेबाजों ने कमाल की क्रिकेट खेली और पहली पारी में हमारे गेंदबाजों पर पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। इस विकेट पर 255 रन एक बहुत बड़ा और सुरक्षित स्कोर था।' उन्होंने यह भी माना कि आरसीबी की पहली प्राथमिकता पॉइंट्स टेबल के बिल्कुल टॉप पर बने रहने की थी, लेकिन पहली पारी में अत्यधिक रन लुटाने के कारण मैच उनके हाथ से निकल गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.