हमसे डरते हैं वो.. एक और पाकिस्तानी भूला औकात, भारत पर उगला जहर

Updated on 24-03-2023 08:00 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के पास है। भारत में होने वाले वनडे विश्वकप 2023 के ठीक पहले पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में अब पाकिस्तान द्वारा एशिया कप की मेजबानी पर बवाल मचा हुआ है। बीसीसीआई ने पहले ही अपने इरादे साफ कर दिए थे कि वह किसी भी हाल में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे। भारत अपने फैसले पर अटल रहा जिसके चलते कई पाकिस्तानियों को यह बात हजम नहीं हुई। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर ने हिंदुस्तान के खिलाफ तीखा बोला है।
भारत को हारने का डर है- इमरान नजीर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर ने नादिर अली के पॉडकास्ट में एशिया कप 2023 के मामले पर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि सुरक्षा सिर्फ एक बहाना है। असल बात यह है कि भारत को हारने का डर सता रहा है। इसलिए वह पाकिस्तान ट्रेवेल नहीं करना चाहते। इमरान नजीर ने टीम इंडिया को लेकर कहा, 'कोई सुरक्षा कारण नहीं है। जरा देखिए कितनी टीमें पाकिस्तान आ चुकी हैं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों ने भी दौरा किया। सच्चाई यह है कि भारत यहां एशिया कप के लिए नहीं आएगा क्योंकि उन्हें हारने का डर है। सरक्षा तो बस एक बहाना है। अगर डर नहीं है तो आओ और क्रिकेट खेलो’।
न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे भारत के एशिया कप के मुकाबले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान ही करने वाला है और भारत इस टूर्नामेंट में भाग भी लेगा। लेकिन उसके मैच कई और होंगे। जी हां, एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा। गौरतलब है कि भारत अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया के मुकाबलों की मेजबानी यूएई, ओमान या बांग्लादेश में से कोई कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.