रेलवे की ये दो बड़ी नवरत्न कंपनियां होंगी एक, सरकार मर्जर पर कर रही विचार, दोनों के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

Updated on 06-03-2026 03:13 PM
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। सरकार जिन दो कंपनियों के मर्जर का विचार कर रही है, उनके नाम इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ( IRCON International Limited ) और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) हैं। ये दोनों नवरत्न कंपनियां हैं।IRCON और RVNL के मर्जर की खबर के बाद आज शुक्रवार को दोनों कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई। IRCON के शेयर तो 10 फीसदी से ज्यादा तक उछल गए। इससे पहले सरकार ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (REC Ltd) के मर्जर की घोषणा कर चुकी है। PFC बोर्ड से भी इसकी मंजूरी मिल गई है।

क्या है सरकार का मर्जर प्लान?

रेल मंत्रालय का प्लान है कि दोनों कंपनियों के मर्जर से रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट में तेजी आएगी, क्योंकि फिर ये सभी प्रोजेक्ट एक ही कंपनी के अंतर्गत पूरे किए जाएंगे। यानी ऐसे में दोनों कंपनियां मिलकर एक बड़ी कंपनी बन जाएगी। यह कंपनी सिर्फ भारतीय रेलवे ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के भी रेलवे से जुड़े बड़े-बड़े प्रोजेक्ट संभालने में सक्षम होगी।

क्या है प्रपोजल में?

दोनों कंपनियों के मर्जर का प्रस्ताव रेल मंत्रालय ने दिया है। इस प्रपोजल का उद्देश्य इस प्रकार है:
  • कामों के दोहराव (duplication) को कम करना।
  • रिसोर्सेज का बेहतर इस्तेमाल करना।
  • बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने की क्षमता बढ़ाना।

कई मंत्रालयों से लेनी होगी मंजूरी

  • रेल मंत्रालय का यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है। इसे पूरा करने के लिए कई मंत्रालयों और विभागों से मंजूरी लेनी होगी।
  • इनमें वित्त मंत्रालय, सार्वजनिक उपक्रम विभाग और आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) शामिल हैं।
  • दोनों कंपनियां बीएसई और एनसीई में लिस्टेड हैं। ऐसे में इन्हें शेयरधारकों और निवेशकों की भी मंजूरी लेनी होगी। साथ ही सेबी के नियमों का भी पालन करना होगा।

दोनों कंपनियों के विलय का कारण

  • सरकार का प्लान है कि दोनों कंपनियों के एक होने से एक बड़ी और मजबूत कंपनी बनेगी। साथ ही सरकार का प्लान अधिक सक्षम इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर तैयार करना है।
  • RVNL की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट क्षमता और IRCON की टर्नकी प्रोजेक्ट विशेषज्ञता को जोड़कर रेलवे के बड़े ऑर्डर संभालना।
  • IRCON पहले से मिडिल ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया में एक्टिव है। वहीं RVNL घरेलू परियोजनाओं में मजबूत है। दोनों के मर्जर के बाद संयुक्त कंपनी ग्लोबल लेवल पर मजबूत पहचान बना सकती है।
  • दोनों कंपनियों के मर्जर से प्रशासनिक खर्च कम होंगे। साथ ही संसाधनों का भी बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा।

    शेयर में आई तेजी

    IRCON और RVNL के मर्जर की खबर के बाद दोनों कंपनियों के शेयर में तेजी आई। दोपहर 1 बजे IRCON का शेयर 10.57% की तेजी के साथ 148.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एक समय इसमें 12% से ज्यादा की तेजी आ गई थी। वहीं RVNL का शेयर करीब 3% की तेजी के साथ 288.30 रुपये पर था। कारोबार के दौरान इसमें 6.58% तक की तेजी आ गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.