आज CAMS और HCL Tech समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्‍नल

Updated on 23-10-2025 02:41 PM
नई दिल्‍ली: शेयर बाजार दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर बुधवार को बंद था। इसके पहले बीते मंगलवार को एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। इससे नए संवत वर्ष 2082 की शुरुआत सकारात्मक रही थी। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच यह तेजी आई थी। बीएसई सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 फीसदी चढ़कर 84,426.34 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 84,665.44 अंक के ऊंचे स्तर तक गया था। इसने 84,286.40 अंक के निचले स्तर को छुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी के 25 शेयर गिरावट के साथ जबकि 24 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एक शेयर अपरिवर्तित रहा था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे ज्‍यादा 1.42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद एक्सिस बैंक में 0.80 फीसदी, इन्फोसिस में 0.72 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.60 फीसदी, टाटा मोटर्स में 0.55 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 0.53 फीसदी और टाटा स्टील में 0.52 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी इंडिया, ट्रेंट लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में गिरावट आई थी।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें REC LTD, ASHOKLEY, AXIS BANK, CONCOR, HCL TECH, COAL INDIA, CAMS, JUBLFOOD, SOLARINDS और ICICIPRULI हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने SAMMAANCAP, INFY, CAMS, ADANIGREEN, RECLTD, DIXON, MFSL, ADANIPORTS, KFINTECH और BDL के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.