अपोलो हॉस्पिटल, बजाज ऑटो समेत ये शेयर आज मचा रहे धमाल

Updated on 01-06-2023 06:49 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार उधल-पुथल से भरा बाजार है। कभी कोई चढ़ता है तो कोई गिरता है। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक शुरुआती नुकसान से उबरने में सफल रहे है और सुबह के कारोबारी सत्र में कुछ अच्छे संकेत देखने को मिल रहा है। निफ्टी इंडेक्स 18,550 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि आईटी शेयरों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही है। सुबह 11:28 बजे तक, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 52.47 अंक या 0.13% बढ़कर 62,674.71 पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स 23.25 अंक या 0.16% बढ़कर 18,558.65 पर पहुंच गया। व्यापक बाजार में, एसएंडपी बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 0.42% बढ़ा, जबकि एसएंडपी बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.81% बढ़ा।

निवेशकों को आज इन ट्रेंडिंग स्टॉक पर ननजर रखनी चाहिए।

अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospitals): अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 1 जून को ट्रेडिंग के शुरुआत में ही अपोलो हॉस्पिटल के शेयर में 4% की तेजी देखने को मिली है । कंपनी के ग्रोथ का नतीजा शेयरों पर देखने को मिला है। मार्च तिमाही में कंपनी के अच्छे प्रदर्शन का असर शेयरों पर दिख रहा है। Apollo Hospitals के एमडी सुनीता रेड्डी (Suneeta Reddy) ने कहा है कि उनकी कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2024 के अंत तक अपने अस्पताल व्यवसाय के लिए 70% का बेड ऑक्यूपेंसी स्तर हासिल करना है। चौथी तिमाही में बेड ऑक्यूपेंसी लेवल 64% रहा। जिसका लगातार विस्तार किया जा रहा है।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto): बजाज ऑटो के शेयर में करीब 2% की तेजी आज के शुरुआत बाजार में देखने को मिली है। कंपनी के नतीजों का असर शेयर बाजार पर देखने को मिला है। बजाज ऑटो के सेल में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। मई 2023 में इसके सेल में 29% की तेजी आई और ये 3,55,148 यूनिट पर पहुंच गया। जबकि मई 2022 में ये सेल 2,75,868 यूनिट था। डोमेस्टिक सेल में आई इस ग्रोथ साल-दर-साल आधार पर 1,12,308 इकाइयों की तुलना में 103% बढ़कर 2,28,401 यूनिट पर पहुंच गया।

Laurus Labs:
 Laurus के शेयर में 3% की तेजी देखने को मिली है। 1 जून को कंपनी के शेयर प्राइस में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। एडवांस सेल और जीन थेरेपी कंपनी में हिस्सेदारी हासिल की है। लौरस लैब्स ने 80 करोड़ रुपये की नकद राशि के लिए इम्यूनोएडॉप्टिव सेल थेरेपी प्राइवेट लिमिटेड (lmmunoACT) में अतिरिक्त 7.24% हिस्सेदारी खरीदी है। इन खबरों ने कंपनी के शेयर में तेजी ला दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.