एक खबर के आते ही रॉकेट बन गए अडानी के ये शेयर, निवेशक हुए मालामाल

Updated on 28-06-2023 07:57 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार आज नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में जबरदस्त उछला देखने को मिला है। आज अडानी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Limited) के शेयर में आज 5.55% की तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबारी सत्रों में बड़े सौदे निष्पादित होने की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी की कंपनी के इस शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स इंडेक्स पर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं। सेंसेक्स 0.25% ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 0.26% ऊपर खुला है। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, 1.8 करोड़ रुपये के अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर, जो कुल शेयर का 1.6% है लेनदेन में बदले गए हैं। प्रत्येक शेयर 2,300 रुपये में बेचे गए, जिससे कुल लेनदेन मूल्य 4,130 करोड़ रुपये रहा। अडानी के शेयरों की खरीद-फरोख्त की जानकारी सामने आने के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

बुधवार को अडानी समूह की कंपनियों के सभी शेयरों में तेजी देखने को मिली। अडानी पोर्ट (Adani Ports), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), एसीसी (ACC), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements), और NDTV के शेयरों में 1-3% की तेजी देखने को मिली है।

अमेरिकी रिसर्च फर्म के हमले के बाद पहली बार जून 2023 में अडानी की कंपनियों का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के आसपास पहुंच है। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड माइनिंग, आईआरएम, हवाई अड्डे, सड़क, रेल/मेट्रो, पानी, डेटा सेंटर, सौर विनिर्माण, कृषि और रक्षा जैसे बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों से जुड़ा है। पिछले पांच सालों से कंपनी न अच्छा मुनाफा कमाया है। कंपनी का प्रॉफिट ग्रोथ 27.4% CAGR रहा है। अडानी एंटरप्राइजेज ने अच्छा फाइनेंशियल ग्रोथ हासिल किया है। केवल तीन वर्षों में 1370% से अधिक के मल्टीबैगर लाभ के साथ, स्टॉक में जबरदस्त खरीदारी गतिविधि देखी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.