स्टॉक मार्केट में आज तगड़ी कमाई करा सकते हैं Sun Pharma सहित ये शेयर, बनाए रखें नजर

Updated on 11-01-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल यानी बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 270 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ बंद हुआ था। कारोबार के दौरान बाजार एक समय निचले स्तर पर चला गया था, लेकिन बाद में इसमें तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में लिवाली से इसमें तेजी आई थी। कारोबारियों के मुताबिक, इस हफ्ते महंगाई और आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) के आंकड़े आने वाले हैं। इसके चलते निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है। बाजार की शुरुआत हल्की रही थी और कारोबार के दौरान घट-बढ़ होती रही। अंत में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 271.50 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,657.71 अंक पर बंद हुआ था।

वहीं एनएसई निफ्टी भी 73.85 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,618.70 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा 2.69 प्रतिशत के मुनाफे में रही थी। इसके बाद एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, विप्रो, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाइटन का नंबर रहा।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और नेस्ले शामिल थे। निवेशकों को गुरुवार को जारी होने वाला अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है। इससे फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) के नीतिगत दर में कटौती को लेकर कुछ संकेत मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Tube Investments, JSW Energy, Bayer Cropscience, Nykaa, EID Parry और Blue Star पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।


इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Page Industries, Zee Entertainment Enterprises, Asahi India Glass, Varroc Engineering, Indian Energy Exchange और Suven Pharma के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।


इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Cipla, Tata Motors, SBI Life, Sun Pharma और Bharti Airtel शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.