आज मुंह के बल गिर सकते हैं HDFC Bank सहित ये शेयर, दिख रहे गिरावट के सभी संकेत

Updated on 24-01-2024 01:10 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल यानी मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी। बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1,053 अंक लुढ़ककर 71,000 अंक के नीचे आ गया था। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई में बिकवाली से बाजार नीचे आया था। कारोबारियों के मुताबिक, कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने की चिंता के बीच बिकवाली दबाव देखने को मिला था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 450 अंक की बढ़त के साथ खुला था। लेकिन बाद में यह 1,053.10 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,370.55 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह नीचे में 70,234.55 अंक तक आया, जबकि ऊंचे में 72,039.20 अंक तक गया था।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 330.15 अंक यानी 1.53 प्रतिशत लुढ़क कर 21,241.65 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा 6.13 प्रतिशत नीचे आया था। इसके अलावा एसबीआई (3.99 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.82 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (3.41 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (3.23 प्रतिशत) में अच्छी-खासी गिरावट रही थी।

दूसरी तरफ सन फार्मा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड बढ़त में रहे थे। इनमें 3.67 प्रतिशत तक की तेजी रही थी। टीसीएस और बजाज फिनसर्व भी लाभ में रहे थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में रहे थे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर करीब 33 प्रतिशत लुढ़क गया था। सोनी के प्रस्तावित विलय समझौता समाप्त करने की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया है। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Persistent Systems, ICICI Lombard, LTIMindtree, L&T Tech, Minda Corporation और Aster DM Healthcare पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Sun Pharma, ICICI Bank, Lupin, Natco Pharma, Cummins India और Torrent Power के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Cipla, Bharti Airtel, ICICI Bank, Hero MotoCorp, Apollo Hospital, and Power Grid शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव


जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Zee Entertainment Enterprises, VIP Industries, HUL, HDFC Bank, Vedant Fashions, Navin Fluorine और Vinati शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.