फाइनेंशियल ईयर के आखिरी दिन मार्केट खुलते ही 10% तक उछल गए ये पेनी स्टॉक, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में

Updated on 31-03-2023 06:38 PM
नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों और कई सेक्टर्स में मजबूती से फाइनेशिंयल ईयर के आखिरी दिन घरेलू शेयर मार्केट तेजी के साथ खुले। सभी सेक्टोरल इंडेक्सेज तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बीएसई यूटिलिटीज (BSE Utilities), बीएसई पावर (BSE Power) और बीएसई एनर्जी (BSE Energy) में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। यूटिलिटी सेक्टर में तेजी की वजह ओरिएंट ग्रीन पावर कंपनी (Orient Green Power Company) है। इस कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक तेजी आई है। अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को आई तेजी के कारण अधिकांश आईटी शेयरों में आज तेजी दिख रही है। बीएसई हेल्थकेयर (BSE Healthcare) और बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (BSE Consumer Durables) में सबसे कम तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10.10 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1.14% तेजी के साथ 58,621 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) भी 1.08% तेजी के साथ 17,265 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि सन फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries), आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में गिरावट आई। बीएसई पर 2,442 शेयरों में तेजी आई है जबकि 550 शेयरों में गिरावट आई है। यानी एडवांस-डेक्लाइन रेश्यों मजबूती के साथ एडवांसेज के पक्ष में दिख रहा है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का प्रदर्शन इंडेक्सेज से बेहतर है। बीएसई स्मॉलकैप में Bannari Amman Spinning Mills Ltd के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर से उभरने के बाद इसमें 14 फीसदी से अधिक तेजी आई। Indo Amines Ltd और RACL Geartech Ltd के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिख रही है। यह रही उन पेनी शेयरों की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले दिनों में इन शेयरों पर करीबी नजर रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.