महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया समेत ये चार टीमें, जानें क्या है शेड्यूल

Updated on 22-02-2023 08:23 PM
केपटाउन: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की लाइनअप पक्की हो गई है। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया को अपने सभी 4 मैचों में जीत मिली। दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट के आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया। टीम के 4 मैच में 4 पॉइंट हैं और बेहतर नेट रन रेट की वजह से उसे सेमीफाइनल का टिकट मिला। मेजबान दक्षिण अफ्रीका के अलावा न्यूजलैंड और श्रीलंका के भी चार-चार पॉइंट थे।

टीम इंडिया भी सेमीफाइनल में

ग्रुप बी से इंग्लैंड और भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड ने ग्रुप राउंड के सभी मैच जीते और 8 पॉइंट के साथ टॉप पर रही। भारतीय टीम को सिर्फ एक ही हार मिली। 4 मैच में 6 पॉइंट के साथ टीम इंडिया दूसरे नंबर पर रही। इन दोनों टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 23 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। दूसरा 24 को इसी मैदान पर होगा। फाइनल भी केपटाउन में ही 26 फरवरी को खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप ए की की नंबर-1 टीम का सामना ग्रुप बी की नंबर-2 टीम से होगा। यानी ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों की भिड़ंत पहले सेमीफाइनल में होगी। दूसरे में इंग्लैंड और मेजबान दक्षिण अफ्रीका एक-दूसरे से भिड़ंगे।

ऑस्ट्रेलिया से हारा था भारत

2020 में खेले गए पिछले महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया से ही हार मिली थी। पिछले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को घर में आकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में हराया था। दोनों टीमों के बीच अभी तक 30 टी20 मैच हुए हैं। भारत को इसमें 6 और ऑस्ट्रेलिया को 22 जीत मिली है। वहीं इंग्लैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 23 मैचों में 19 बार हराया है। उसे सिर्फ 3 हार मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.