बाजार खुलते ही 10% तक उछल गए ये पांच पेनी स्टॉक्स, देखिए कौन-कौन हैं लिस्ट में
Updated on
21-04-2023 07:35 PM
नई दिल्ली: गुरुवार को अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट रही। इस कारण आज अधिकांश एशियाई बाजारों में गिरावट दिख रही है। लेकिन ग्लोबल ट्रेंड के उलट भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। आईटी और टेलिकम्युनिकेशंस सेक्टर में शानदार तेजी के दम पर ऐसा हुआ। हालांकि बाद में बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और फ्लैट ट्रेड करने लगे। सुबह 10.05 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 59,597 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) भी 0.08 परसेंट की गिरावट के साथ 17,608 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और विप्रो लिमिटेड (Wipro Ltd) में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है जबकि टाटा स्टील (Tata Steel), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।
बीएसई रियल्टी (BSE Realty) और बीएसई मेटल्स (BSE Metals) में हाल में काफी तेजी आई है। लेकिन आज इनमें एक फीसदी से भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर 1,315 शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं जबकि 1,558 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। यानी एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो डेक्लाइन के फेवर में है। ब्रॉडर इंडेक्सेज का प्रदर्शन मेन इंडेक्सेज से खराब रहा है। बीएसई स्मॉलकैप में Optiemus Infracom Ltd के शेयरो में सबसे ज्यादा 13 फीसदी से अधिक तेजी रही। इस तरह यह शेयर 52 हफ्ते के लो से उबर चुका है। Oricon Enterprises Ltd और Nazara Technologies Ltd के शेयरों में भी भारी खरीदारी देखी जा रही है। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले दिनों में इन शेयरों पर करीब नजर रखी जा सकती है।