बाजार खुलते ही उछल गए ये पांच पेनी शेयर, जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

Updated on 26-07-2023 04:00 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। सेक्टोरल इंडेक्स में बीएसई टेलिकम्युनिकेशन इंडेक्स (BSE Telecommunication Index) ने सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स (BSE Consumer Durables Index) में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 455 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 66,811 अंक पर ट्रेड कर रहा था जबकि एनएसई निफ्टी-10 इंडेक्स (NSE Nifty-50 Index) 123 यानी 0.63% की तेजी के साथ 19,804 अंक पर था। बीएसई पर 2,035 शेयरों में तेजी आई है, 1223 शेयरों में गिरावट है जबकि 164 शेयरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में रही जबकि मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

ब्रॉडर मार्केट्स में भी इंडेक्सेज में तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 0.11 फीसदी तेजी आई है जबकि बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.41 फीसदी तेजी आई है। मिड-कैप में टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन में सबसे ज्यादा तेजी रही। स्मॉल-कैप में ओरिएंट ग्रीन पावर कंपनी और ओरिएंटल एरोमैटिक्स लिमिटेड में सबसे ज्यादा तेजी आई। 25 जुलाई, 2023 को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 305 लाख करोड़ रुपये था। 185 शेयर 52 हफ्ते के टॉप पर थे जबकि 21 शेयर एक साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले सेशन्स में इन पर करीबी नजर बनाए रखें...


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.