गिरते बाजार खुलते ही 20 परसेंट तक उछल गए ये पांच चवन्नी शेयर, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Updated on
19-04-2023 08:24 PM
नई दिल्ली: अमेरिका शेयर बाजार पिछले सत्र में भारी उतारचढ़ाव के बीच फ्लैट बंद हुए। इस बीच अधिकांश एशियन मार्केट्स में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू शेयर मार्केट्स भी गिरावट के साथ खुले और आईटी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बीएसई आईटी (BSE IT) में सबसे ज्यादा गिरावट रही जबकि बीएसई मेटल्स (BSE Metals) में एक फीसदी से अधिक तेजी रही। स्टील जिंदल एंड पावर और नेशनल एल्युमीनियम कंपनी में तेजी के दम पर मेटल्स सेक्टर में तेजी देखने को मिली। बीएसई पर 1915 शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं जबकि 1399 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो पूरी तरह एडवांसेज के फेवर में है। ब्रॉडर इंडेक्सेज का प्रदर्शन मेन इंडेक्सेज से बेहतर है। पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर 12 फीसदी तेजी के साथ बीएसई स्मॉलकैप में टॉप गेनर रहा। विनाइल केमिकल्स (इंडिया) लिमिटेड और रुशील डेकॉर लिमिटेड के शेयरों में भारी खरीदारी देखी गई।
सुबह 11:50 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.07% गिरावट से साथ 59,686 अंक पर आ गया। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) भी 0.05% की गिरावट के साथ 17,651 अंक पर लुढ़क गया। सेंसेक्स पर टाटा स्टील, एचडीएफसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर रहे जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस और इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इन्फोसिस के शेयरों में आज भी गिरावट जारी रही। पांच ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी से अधिक गिरावट आ चुकी है। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले सेशंस में इन शेयरों पर करीबी नजर बनाए रखें।