अश्विन और नाथन लायन के ये आंकड़े बल्लेबाजों के होश उड़ा देंगे, बॉर्डर-गावस्कर में दिखेगी दोनों के स्पिन की धार

Updated on 07-02-2023 06:25 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से हो रहा है। दोनों ही टीमें सीरीज में जीत के साथ आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी जिसके लिए जमकर तैयारियों का दौर शुरू है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए शान की लड़ाई बन चुकी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस बार स्पिन गेंदबाजों का दबदबा खूब देखने को मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन अपनी टीम के लिए स्पिन में मोर्चा संभालेंगे तो भारत के लिए दिग्गज रविचंद्रन अश्विन के हाथ में बागडोर होगी।
टेस्ट क्रिकेट में इन दोनों ही गेंदबाजों का आंकड़ा बल्लेबाज के लिए डराने वाला है। ये दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 450 से अधिक विकेट ले चुके हैं और 500 के आंकड़े को छूने को करीब हैं। वहीं यह माना जा रहा है कि अगर इन दोनों गेंदबाजों की फिरकी का जादू चला तो निश्चित तौर पर ये दोनों 500 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल होंगे।

    ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन

    नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया के अब तक कुल 115 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2.93 की किफायती इकॉनमी रेट से 460 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और 500 के आंकड़े को छूने को लिए सिर्फ 40 विकेट की दरकार है। इस दौरान लायन ने 21 बार पांच विकेट लिए जबकि मैच में तीन बार उन्होंने 10 विकेट लेने का भी कारनामा किया है।

    वहीं भारत के खिलाफ लायन के रिकॉर्ड को देखें तो वह काफी बेहतरीन रहा है। लायन भारत के खिलाफ अब तक 22 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3.14 की इकॉनमी रेट से 94 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भारत के खिलाफ लायन ने 7 बार मैच में 5 विकेट लिया है जबकि एक बार उन्होंने 10 विकेट झटके थे।

    ऐसे में उनके इस आंकड़े को देखें तो भारतीय गेंदबाजों के लिए यह बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि भारतीय पिचों को स्पिन के लिए मददगार माना जाता है। वहीं लायन एक वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं। ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनके खिलाफ संभलकर खेल दिखाना होगा।

    भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन

    भारतीय टीम के धाकड़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड भी नाथन लायन से कुछ कम नहीं है। अश्विन लायन से कम मैच खेलकर 450 विकेट के करीब हैं। अश्विन अपने टेस्ट करियर में सिर्फ 88 मैचों में 449 विकेट ले चुके हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 2.77 का है।

    इस दौरान उन्होंने उन्होंने लायन से अधिक 30 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है जबकि 7 बार तो उन्होंने मैच में 10 विकेट झटके हैं। ऐसे में टेस्ट करियर की तुलना करें तो अश्विन लायन से कहीं बेहतर नजर आ रहे हैं।

    वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन के आंकड़े को देखें तो सिर्फ 18 मैचों में उन्होंने 89 विकेट लिया है। अश्विन के इस गेंदबाजी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों का विकेट लेना उन्हें कितना पसंद है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ मैच में 5 बार 5 विकेट लिए हैं जबकि 1 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।

    भारत के लिए अश्विन ना सिर्फ गेंदबाजी में बल्लेबाजी में वह अपना बेहतरीन योगदान देते हैं। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन टीम इंडिया के लिए 54 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3040 रन भी बना चुके हैं, जिसमें 5 शतक और 13 अर्धशतक भी शामिल है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.