नवंबर में होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधा आम आदमी की जेब पर डालेंगे असर, पूरी डिटेल

Updated on 25-10-2023 03:14 PM
नई दिल्ली: अभी अक्टूबर का महीना खत्म होने में 5 दिन बाकी हैं। इसके बाद नवंबर महीने की शुरुआत हो जाएगी। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब से जुड़े होते हैं। अगले महीने यानी नवंबर में भी पहली तारीख को कई बदलाव होने जा रहे हैं। आपको इन बदलावों के बारे में पहले से जानकारी होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। यहां हम आपको नवंबर में होने जा रहे सभी बड़े बदलावों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इन बदलावों में जीएसटी से लेकर लैपटॉप इंपोर्ट तक कई बदलाव शामिल हैं। आईए आपको बताते हैं इन बदलावों के बारे में।

होने जा रहे ये बदलाव

एलपीजी सिलेंडर के दाम हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव की संभावना रहती है, क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को इनकी समीक्षा होती है। ऐसे में इनमें बढ़ोतरी भी हो सकती है और कटौती भी। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए यानी मौजूदा रेट बरकरार रखा जाए। वहीं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र यानी एनआईसी के मुताबिक, सौ करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के कारोबार वाले बिजनस को एक नवंबर से 30 दिनों के अंदर ई चालाना पोर्टल पर जीएसटी चालान अपलोड करना होगा। जीएसटी अथॉरिटी ने ये फैसला सितंबर में लिया था।


इंपोर्ट को लेकर डेडलाइन

सरकार ने 30 अक्टूबर तक एचएसएन 8741 कैटेगरी के तहत आने वाले लैपटॉप टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक चीजों के इंपोर्ट पर छूट दी थी। हालांकि एक नवंबर से क्या होगा इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

लेनदेन शुल्क

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने बीते 20 अक्टूबर को ऐलान किया था कि वह 1 नवंबर से इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क बढ़ाएगा। ये बदलाव एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स ऑप्शंस पर लगाए जाएंगे। लेनदेन की लागत बढ़ाने से व्यापारियों इसमें भी विशेषकर खुदरा निवेशकों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.