अप्रैल में इन चवन्नी शेयरों ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, निवेशकों पर हुई रुपयों की बारिश, आगे भी तेजी के संकेत

Updated on 03-05-2023 07:38 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में भले ही उतार-चढ़ाव रहा हो, लेकिन कई शेयर ऐसे हैं जिन्होंने निवेशकों को एक महीने में ही मालामाल कर दिया है। बीते अप्रैल महीने में इन शेयरों ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। ये ऐसे शेयर हैं जिनमें आगे भी तेजी के संकेत हैं। इनमें ज्यादातर पेनी शेयर हैं। बता दें, 2023 के शुरुआती तीन महीने शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे थे। इस दौरान नकारात्मक ट्रेंड देखने को मिला और निफ्टी एवं सेंसेक्स में गिरावट हुई। मार्च में भारतीय शेयर बाजार में कारोबार सपाट रहा था, लेकिन अप्रैल में भारतीय बाजार में रैली देखने को मिली है। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुख्य सूचकांक निफ्टी 705.20 अंकों की बढ़ोतरी हुई है और 4.06 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, बॉम्वे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स में 2,120 अंकों या 3.60 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

एक महीने में कर दिया मालामाल


अप्रैल में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देने वाला पहला शेयर डब्ल्यू एस इंडस्ट्रीज (W S Industries) का है। इस शेयर ने अप्रैल 2023 में 125 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक ₹32.55 से बढ़कर ₹73.95 के स्तर पर पहुंच गया है। इस स्टॉक ने पिछले सप्ताह के सभी पांच ट्रेड सत्रों में ऊपरी सर्किट को छू लिया है. यह 2023 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है, क्योंकि इसने YTD समय में अपने शेयरधारकों को 350 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है।

एक महीने में 130 फीसदी का रिटर्न


निवेशकों को मालामाल बनाने वाला दूसरा शेयर आईबी इन्फोटेक (IB Infotech) का है। यह शेयर अप्रैल 2023 में ₹62.24 से बढ़कर ₹142.42 के स्तर पर पहुंच गया है। इसने एक महीने में निवेशकों को 130 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को यह शेयर 18 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ बंद हुआ था। इस शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। काकतीय टेक्सटाइल (Kakatiya Textile) का शेयर अप्रैल में 22.55 से बढ़कर ₹51.55 के स्तर पर पहुंच गया है। इसने करीब 130 फीसदी का रिटर्न दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.