क्रिकेट में भारत को ये 5 सूरमा जिताएंगे गोल्ड, एशियन गेम्स में विरोधियों की खैर नहीं

Updated on 29-09-2023 01:21 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के साथ एशियन गेम्स का क्लैश होने की वजह से भारत ने इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी जूनियर टीम भेजी है। स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को खेलेगी। हालांकि भारत की इस जूनियर क्रिकेट टीम में कई ऐसे धाकड़ खिलाड़ी हैं जो चीन में भारत को आसानी के साथ सोना जिता सकते हैं। आइये नजर मारते हैं उन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर जो एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड जिताने का दम रखते हैं।

यशस्वी जायसवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। उन्होंने इस सीजन में 14 मुकाबलों में 625 रन ठोके थे। इसके चलते उन्हें भारत की नीली जर्सी पहनने का भी मौका मिला। इंटरनेशनल लेवल पर भी जायसवाल खूब चमके। अब वह भारत को गोल्ड जिताने में भी अपनी पूरी जान लगा देंगे।

शिवम दुबे

शानदार आईपीएल 2023 के सीजन के बाद शिवम दुबे की टीम इंडिया में एक बार फिर वापसी हुई है। दुबे ने आईपीएल 2023 में 37 की औसत से 411 रन ठोके थे। इसके चलते उन्हें एशियन गेम्स की भारतीय पुरुष टीम में जगह मिली। शिवम इस बड़े इवेंट में भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वह तूफानी बैटिंग के चलते भारत को अपने ही दम पर मैच जिता सकते हैं।

तिलक वर्मा

युवा विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा भी आईपीएल की खोज हैं। शानदार आईपीएल सीजन के बाद उन्हें भी वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला और इस मौके का तिलक ने फायदा भी उठाया। वर्मा के लिए उनकी पहली सीरीज (वेस्टइंडीज) यादगार रही थी। उन्होंने भारत के लिए अब तक 7 टी20 में 174 रन बनाए हैं। इसके अलावा तिलक ने एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में भी डेब्यू किया था। अब वह हांगझोऊ में भी तहलका मचा सकते हैं।

अर्शदीप सिंह

भारत के युवा तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी पिछले 1 साल से टीम इंडिया के लिए लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। अर्शदीप ने भारत के लिए अब तक 33 टी20 और 3 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने टी20 में 50 विकेट झटके हैं जबकि वनडे में उन्हें अपनी पहली विकेट की तलाश है। लेकिन अर्शदीप टी20 के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में उनका यह अनुभव एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड जिताने में सहायता कर सकता है।

रिंकू सिंह

टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह उन खिलाड़ियों में शुमार हैं। जो एशियन गेम्स में अपने नाम का डंका बजा सकते हैं। रिंकू का आईपीएल 2023 शानदार रहा था। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 14 मैचों में 59 की औसत से 474 रन ठोके थे। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिला। रिंकू ने आयरलैंड के खिलाफ भी 38 रन की शानदार पारी खेली थी। वह भारत को गोल्ड मेडल जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.