महिंद्रा की स्कॉर्पियो समेत इन 5 एसयूवी की धड़ाधड़ बिक्री, करीब 3 लाख लोगों को डिलीवरी का इंतजार

Updated on 14-11-2023 03:15 PM
Mahindra Cars Waiting Period And Delivery: महिंद्रा की एसयूवी के लिए जबरदस्त मारामारी हो रही है। जी हां, भले महिंद्रा की अलग-अलग एसयूवी की डिलीवरी में देरी हो, लेकिन हर महीने हजारों लोग इन्हें बुक कराते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिंद्रा एसयूवी की करीब 3 लाख बुकिंग पेंडिंग हैं और इनमें सबसे ज्यादा स्कॉर्पियो सीरीज (स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक) पर करीब 1.2 लाख यूनिट है। इसके बाद एक्सयूवी300, बोलेरो, बोलेरो नियो, एक्सयूवी300, थार और एक्सयूवी400 जैसी एसयूवी के लिए भी अच्छा-खासा वेटिंग पीरियड हो गया है।

स्कॉर्पियो सीरीज की सबसे जबरदस्त डिमांड
सबसे पहले आपको बताते हैं कि महिंद्रा कंपनी की एसयूवी की हर महीने कितनी यूनिट बुक होती है तो सबसे ज्यादा स्कॉर्पियो सीरीज की डिमांड है। स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन की संयुक्त रूप से हर महीने करीब 17 हजार लोग बुक कराते हैं और मौजूदा समय में करीब 1.2 लाख लोग इन एसयूवी की डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहे हैं।

थार और एक्सयूवी700 का भी क्रेज
महिंद्रा थार के चाहने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। हर महीने करीब 10 हजार लोग थार को बुक कराते हैं और मौजूदा समय में 75 हजार से ज्यादा ग्राहक थार के अलग-अलग वेरिएंट्स की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, महिंद्रा की धांसू एसयूवी एक्सयूवी700 को हर महीने करीब 9 हजार लोग बुक कराते हैं और 70 हजार से ज्यादा लोग इस समय इस पावरफुल एसयूवी को घर लाने की प्रतिक्षा में हैं।

एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 के साथ ही बोलेरो की भी अच्छी बिक्री
महिंद्रा की किफायती एसयूवी बोलेरो और बोलेरो नियो की संयुक्त रूप से हर महीने 9 हजार लोग बुक कराते हैं और 11 हजार से ज्यादा लोग फिलहाल इनकी डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 की हर महीने 6 हजार यूनिट से ज्यादा बुकिंग होती है और 10 हजार से ज्यादा लोग फिलहाल इसकी डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.