पोंगल पर थिएटर में देख सकते हैं ये 5 साउथ फिल्में, एक तरफ रोमांटिक ड्रामा तो दूजी ओर दमदार एक्शन

Updated on 14-01-2023 08:03 PM
हर साउथ इंडियन जानता है कि जब पोंगल आने वाला है, तो कई एक्टर्स की फिल्में रिलीज होने और एक-दूसरे से टकराने के लिए तैयार होंगी। पोंगल रिलीज़ साउथ इंडियन फिल्मों की लिस्ट आने से पहले ये जान लीजिए कि 14 जनवरी को पूरे देश में पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पोंगल पर भी हमेशा की तरह ही देखने के लिए कई फिल्में हैं, जिन्हें लोग थिएटर में जाकर एंजॉय कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस बार पोंगल पर आप कौन सी साउथ इंडियन फिल्में देखने थिएटर जा सकते हैं।

पोंगल 2023 पर थिएटर में रिलीज़ होने वाली हैं ये साउथ फिल्में
थुनिवु - 11 जनवरी


लंबे अंतराल के बाद एक्टर अजीत कुमार, जिन्हें 'थाला' के नाम से जाना जाता है, फिर से थुनिवु नाम की एक एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ वापस आ गए हैं। थुनिवु का मतलब है साहस। इसलिए जैसा कि नाम से पता चलता है, हम अजित कुमार को एक बैंक को ठगते हुए देखेंगे। उम्मीद है हमारे पास उनको देखने के लिए एक अच्छी स्टोरी होगी।

वारिसु - 11 जनवरी


हैरानी की बात यह है कि साउथ के दिग्गज एक्टर्स ने एक ही दिन अपनी फिल्में रिलीज करने का फैसला किया है। बहरहाल, एक्टर्स के फैंस के बीच अभी से ड्रामा शुरू हो गया है। विजय सेतुपति की ये फिल्म रिलीज हो चुकी है, जिसे वामशी पेडिपल्ली ने निर्देशित किया है। विजय एक करोड़पति के बेटे के रूप में नजर आते हैं जिनकी लाइफ जल्द ही बदल जाती है।.

वीरा सिम्हा रेड्डी - 12 जनवरी


तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण की 'वीरा सिम्हा रेड्डी' ने पहले ही फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। श्रुति हसन और नंदामुरी बालकृष्ण का एक सॉन्ग वीडियो भी वायरल हो गया है। फिल्म में वरलक्ष्मी सरथकुमार भी होंगी। फिल्म को पहले ही भारी प्रतिक्रिया मिली है क्योंकि ट्रेलर काफी मजेदार था।

वाल्टेयर वीरय्या - 13 जनवरी


तमिल सिनेमा की तरह तेलुगु ज़ोन ने भी टॉप सितारों के बीच एक लड़ाई को उभार दिया है। वाल्टेयर वीरय्या में तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी, श्रुति हसन के साथ हैं। इसी तरह दोनों तेलुगू फिल्में मिथ्री मेकर्स ने बनाई हैं। हालांकि इस फिल्म का रिस्पॉन्स भी उतना ही जबरदस्त था। शुक्र है कि ये दोनों फिल्में एक दिन अलग रिलीज हो रही हैं।
अनिल कुमार आल्ला की निर्देशित और प्रियन भवानी और संतोष सोभन की 'कल्याणम कामनीयम' एक रोमांटिक फिल्म है, जो एक जोड़े की कठिनाइयों को दिखाती है। जबकि दोनों लीड प्यार में पागल हैं। हीरो बेरोजगार है और हीरोइन नौकरी पाने के उसकी कोशिशों की सराहना नहीं करती है। इन फिल्मों की तरह बड़ी रिलीज के बीच इस फिल्म की रिलीज एक बहादुरी का काम है। देखते हैं कि यह क्या कमाल दिखाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.