रसोई गैस से लेकर क्रेडिट कार्ड तक बदल जाएंगे ये 5 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Updated on 29-09-2024 12:58 PM
नई दिल्ली: दो दिन बाद यानी एक अक्टूबर से कई नियमों में बदलाव हो रहा है। ये बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। इनमें एलपीजी की कीमत, पीपीएफ, क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम आदि शामिल हैं। आपको इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। कई ऐसे नियम हैं जिनमें हर महीने बदलाव होता है। साथ ही बैंकिंग आदि से जुड़ी कई कंपनियां महीने के बीच में कुछ बदलाव करती हैं। ज्यादातर से नियम अगले महीने की एक तारीख से लागू होते हैं। इस बार भी कई नियम एक तारीख से लागू हो रहे हैं।

1. एलपीजी में बदलाव


हर महीने की पहली तारीख को ऑइल कंपनियां एलपीजी का मूल्यांकन करती हैं। इसके आधार पर कंपनियां इनकी कीमत में बदलाव भी कर सकती हैं। एक तारीख को घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि कंपनियां इनमें बदलाव ही करें। पिछले महीने की कीमत को आगे भी जारी रख सकती हैं। एलपीजी पर रेट बढ़ेंगे या कम होंगे या पिछले महीने वाले ही रहेंगे, इसके बारे में एक अक्टूबर को सुबह ही पता चल जाएगा।

2. ATF और CNG-PNG में बदलाव


महीने की पहली तारीख को ऑइल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG के दाम भी संशोधित करती हैं। कंपनियों के दाम भी बढ़ा या कम कर सकती हैं। ATF का रेट बढ़ने पर हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। वहीं CNG महंगी होने पर बस या ऑटो में सफर महंगा हो सकता है। PNG महंगी होने से पाइप के जरिए घर में आने वाली गैस महंगी हो जाएगी।

3. HDFC क्रेडिट कार्ड


अगर आप HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो एक अक्टूबर से आप पर भी असर पड़ेगा। HDFC बैंक ने अपने कुछ क्रेडिट कार्ड के लायल्टी प्रोग्राम को लेकर बदलाव किए हैं। HDFC बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर एप्पल प्रोडक्ट के लिए रिवार्ड पॉइंट के रिडम्पशन को एक प्रोडक्ट हर कैलेंडर तिमाही तक सीमित कर दिया है। ये नए नियम एक अक्टूबर से लागू होंगे।

4. बढ़ी हुई मिलेगी न्यूनतम मजदूरी


एक अक्टूबर से श्रमिकों को अब बढ़ी हुई मजूदरी मिलेगी। केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाकर 1035 रुपये प्रतिदिन तक कर दी है।
  • निर्माण, साफ-सफाई, समान उतारने और चढ़ाने आदि काम करने वाले श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपये प्रतिदिन मिलेगी।
  • अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 868 रुपये प्रति दिन होगी।
  • कुशल, लिपिक और बिना हथियार वाले चौकीदार या गार्ड के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 954 रुपये प्रतिदिन होगी।
  • चौकीदारी या गार्ड का काम करने वालों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 1035 रुपये प्रतिदिन होगी।
  • अत्यधिक कुशल और हथियारों के साथ चौकीदारी या गार्ड का काम करने वालों के लिए न्यूनतम वेतन दर 1035 रुपये प्रति दिन होगी।

5. सुकन्या समृद्धि योजना के नियम में बदलाव


एक अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों का अकाउंट सिर्फ कानूनी अभिभावक ही संचालित कर सकेंगे। पहले ऐसा नहीं था। अगर बच्ची का अकाउंट ऐसे शख्स द्वारा खोला गया है जो उसका कानूनी अभिभावक नहीं है तो उसे एक अक्टूबर से यह अकाउंट बच्ची के माता-पिता या कानूनी अभिभावक को ट्रांसफर करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.