ये 5 खिलाड़ी जिनका विश्व कप से भी होगा पत्ता साफ, दो का करियर भी दांव पर

Updated on 22-08-2023 01:27 PM
एशिया कप 2023 भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है। इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को संभवत इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें एशिया कप में मौका नहीं मिला। ऐसे में उनका विश्व कप में भी खेलने की उम्मीद ना के बराबर ही हो गई है। कुछ खिलाड़ी ऐसे में भी जिनका करियर भी दांव पर है।

विश्व कप की टीम में अश्विन को जगह मिलना तय नहीं

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का। अश्विन टेस्ट क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य हैं। हालांकि वनडे टीम में उनकी जगह नहीं बन पा रही है। वहीं एशिया कप में उन्हें मौका नहीं मिलने का मतलब है कि विश्व कप की टीम के लिए भी उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। अश्विन की उम्र 36 साल हो चुकी है। ऐसे में वह लिमिटेड ओवरों में फिट नहीं बैठेंगे और शायद अब उन्हें वनडे में दोबारा कभी ना भी देखा जाए।

धवन के लिए बंद हुए टीम इंडिया के दरवाजे

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का भी करियर दांव पर है। धवन टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मैच पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। धवन अभी 37 साल के हैं। उम्मीद की जा रही थी कि एशिया कप के लिए धवन को टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा लेकिन टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वह रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल और ईशान किशन को पारी का आगाज करते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में धवन के लिए अब लगभग टीम इंडिया का रास्ता बंद हो चुका है।

चहल पर भी है टीम से बाहर होने का संकट

रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी एशिया कप की टीम में नहीं जोड़ा गया है। चहल ने लिमिटेड में ओवरों में दमदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। विश्व कप से पहले एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट है और चहल उसमें नहीं खेलेंगे। इसका मतलब साफ है कि उन्हें विश्व कप के लिए संभावित टीमों में नहीं देखा जा रहा है।

अर्शदीप को जगह मिलना मुश्किल

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ भी वही हाल है। उन्हें भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की वापसी से गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत हो गई है। ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि विश्व कप से पहले ये अधिक से अधिक मैच खेले ताकि उनकी अच्छी प्रैक्टिस हो। वहीं उनका साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाज हैं। ऐसे में अर्शदीप को विश्व कप की टीम में जगह मिलना काफी मुश्किल है।

सुदर भी हैं रेस बाहर

ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर भी विश्व कप की टीम में जगह बनाने की रेस में बाहर होते दिख रहे हैं। एशिया कप में रविंद्र जडेजा, अक्सर पटेल और कुलदीप को शामिल किया गया है। इस तरह टीम मैनेजमेंट का यह साफ संदेश है कि विश्व कप के लिए इन्हीं तीनों पर वह दांव लगाने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.