मुंबई के खिलाफ इन 5 खिलाड़ियों ने किया लखनऊ को शर्मसार, पांचवें नंबर के धुरंधर ने की सबसे बड़ी बेवकूफी

Updated on 25-05-2023 09:04 PM

निकोलस पूरन

183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन पहली ही गेंद पर डक पर आउट हो गए। अगर वह मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर साझेदारी करते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।
दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा लखनऊ सुपर जायंट्स के एक सीनियर खिलाड़ी हैं, और उनसे मुश्किल परिस्थिति में काफी ज्यादा उम्मीदें होती हैं। हालांकि दीपक इस समय फॉर्म में नहीं है। लेकिन उनके पास मुंबई के खिलाफ खुद को साबित करने का सुनहरा मौका था। गौरतलब है कि वह एक बार फिर फेल हो गए। हुड्डा 183 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 13 गेंद में 15 रन ही बना पाए।

काइल मेयर्स

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स को क्विंटन डी कॉक की जगह टीम में शामिल किया गया था। उनसे उम्मीद थी कि वह टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मायर्स महज 18 रन बनाकर पावरप्ले में ही वापस पविलियन लौट गए।
मार्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस एक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और उनसे हमेशा एक बड़ी पारी की उम्मीद की जाती है। एलिमिनेटर मुकाबले में भी सबकी निगाहें स्टोइनिस पर थी। मार्कस ने 40 रन भी बनाए। लेकिन रन भागते समय अपने साथी खिलाड़ी से टकराने के बाद वह रन आउट हो गए। उम्मीद थी कि स्टोइनिस एक बड़ी पारी खेलेंगे और टीम को मैच जिताएंगे। लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे।

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या भी इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 38 रन दिए। पांड्या ने इस मैच में पावरप्ले में भी गेंदबाजी की थी, जोकि उन्हें काफी ज्यादा भारी पड़ा था। मुंबई ने शुरुआती ओवर्स में उनकी जमकर पिटाई की थी। वहीं फिर वह बल्लेबाजी करते हुए भी महज 8 रन बनाकर ही आउट हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.