राजकोट में बन सकते हैं ये 5 महारिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में अमर हो जाएगा भारत-इंग्लैंड मैच

Updated on 14-02-2024 01:26 PM
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा। भारत को हैदराबाद टेस्ट में हार मिली थी, जबकि विशाखापत्तनम में उसने मेहमान टीम को हराते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया था। अब राजकोट में होने वाला तीसरा टेस्ट बेहद खास है। सबसे बड़ी बात यह है कि स्टेडियम का नाम निरंजन शाह के नाम पर बदला जा रहा है। ऐसा होने के बाद यह पहला टेस्ट होगा। यहां कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं, आइए जानें क्यों यह मैच इतिहास में दर्ज हो जाएगा...

बेन स्टोक्स का स्पेशल शतक

बेन स्टोक्स राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम अब निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलने उतरेंगे। टॉस के लिए सिक्का उछलते ही वह 100 या उससे अधिक टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटरों की खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

रोहित शर्मा कर सकते हैं राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड बराबर

रोहित शर्मा जब राजकोट में उतरेंगे तो न केवल मैच जीतकर सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगे, बल्कि अपने कोच राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी बराबर कर देंगे। द्रविड़ के नाम 25 टेस्ट में 8 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है, जबकि कप्तान के रूप में रोहित 7 मैच जीत चुके हैं।

इंग्लैंड के 16वें शतकवीर, ऑस्ट्रेलिया का टूटेगा रिकॉर्ड

100 या उससे अधिक टेस्ट खेलने वाले सबसे अधिक क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हैं। दोनों के 15-15 प्लेयर्स ने ऐसा किया है, लेकिन बेन स्टोक्स के रूप में इंग्लैंड को 16वां शतकवीर मिल जाएगा और ऑस्ट्रेलिया पिछड़ जाएगा।

रविचंद्रन अश्विन के टारगेट पर 500

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बनने से बेहद करीब हैं। वह सिर्फ एक विकेट दूर हैं। उनके नाम 97 मैचों में 500 विकेट लेने के साथ ही सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

जेम्स एंडरसन 700 विकेट

इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम टेस्ट में 695 विकेट हैं, जबकि वह 5 विकेट लेते ही 700 विकेट पूरा कर लेंगे। ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। उनसे पहले शेन वॉर्न (708) और मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) ही ऐसा कर सके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.