इन 5 क्रिकेटरों ने लड़ी कैंसर से आखिरी सांस तक मौत की जंग, पर नहीं हासिल कर सके जीत

Updated on 23-08-2023 01:42 PM
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क समेत कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो कैंसर को मात दे चुके हैं। हालांकि हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती है। कई क्रिकेटर कैंसर से जंग में हार चुके हैं। हम आपको आज ऐसे ही 5 नामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मैल्कम मार्शल

क्रिकेटर का कोई भी ऐसा फैन नहीं है जो मैल्कम मार्शल को नहीं जानता हो। 80 के दशक में हर बल्लेबाज में उनकी स्पीड का खौफ होता था। 41 साल की उम्र में कोलन कैंसर की वजह से मार्शल की मौत हो गई थी। मार्शल की गिनती आज भी सबसे बड़ी तेज गेंदबाज के रूप में होती है। उनके नाम 81 टेस्ट में 376 विकेट हैं।

सलीम दुर्रानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की मौत इसी साल हुई है। अप्रैल में कैंसर की वजह से वह दुनिया से चल बसे थे। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले अफगानिस्तान में जन्मे एकमात्र खिलाड़ी हैं। 29 टेस्ट के करियर में उन्होंने 1202 रन बनाए। इसके साथ ही 74 बल्लेबाजों को आउट भी किया।

सर फ्रैंक वॉरेल

सर फ्रैंक वॉरेल ने 1948 से 1963 के बीच वेस्टइंडीज के लिए 51 टेस्ट खेले। इसमें उनके नाम 49.48 की औसत से 3860 रन हैं। उन्होंने 69 बल्लेबाजों को आउट भी किया था। 1951 में उन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। वेस्टइंडीज की कप्तानी करने वाले पहले ब्लैक क्रिकेटर वॉरेल की मौत 42 साल की उम्र में ही हो गई थी। 1966-67 में वह वेस्टइंडीज के मैनेजर बनकर भारत दौरे पर आए थे। तभी कैंसर का पता चला था।

रिची बेनो

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज रिची बेनो को क्रिकेट की आवाज कहा जाता था। 63 मैच के टेस्ट करियर में उन्होंने 248 विकेट लिए और 2201 रन भी बनाए। वह टेस्ट में 200 विकेट लेने के साथ ही 2000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर थे। क्रिकेट से संन्यास के बाद बेनो कमेंटेटर बन गए। यहां उनकी ख्याति और बढ़ी। 2014 में 84 साल की उम्र में स्किन कैंसर ने बेनो की जान ले ली।

​​फ्रेड ट्रूमैन​

इंग्लैंड के फ्रेड ट्रूमैन टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे। 1961 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड्स टेस्ट में 24 गेंदों के भीतर उन्होंने बिना कोई रन दिए 5 विकेट ले लिए थे। 2006 में कैंसर की वजह से ट्रूमैन की मौत हो गई। 2018 में इंग्लैंड के ग्रेटेस्ट प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.