
भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। टीम ने इंडिया ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भारत के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 5वीं बार 200 या इससे अधिक रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और जीत हासिल की। वहीं इस फॉर्मेट में टीम इंडिया ने सफलतापूर्वक सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया।
इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। इस मैच में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़कर रख दी थी। टीम इंडिया का यह दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है।
टीम इंडिया का तीसरा सबसे सफल रन चेज साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ आया था। मोहाली में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने 206 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके बाद टीम इंडिया ने 207 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया था।
भारत का चौथा सबसे बड़ा रन चेज साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑलकैंड में हुआ था। टीम इंडिया ने इस मैच में 204 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करते हुए मैच को जीता था।