पहले दिन बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड, 500वें मैच में विराट का धमाका तो रोहित का भी विस्फोट

Updated on 21-07-2023 04:36 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए दूसरे और आखिरी टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा। यह दोनों देशों के बीच 100वां टेस्ट मुकाबला है। साथ ही विराट कोहली का 500वां इंटरनेशनल मैच भी। इस मौके पर दोनों कप्तानों को महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किए। पहले दिन टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट खोकर 288 रन बना लिए थे। इस दौरान वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे।

500वें मैच में विराट धमाका

विराट कोहली इस मैच में उतरते ही 500 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने वाले दुनिया के सिर्फ 10वें प्लेयर बने। इस मैच में अर्धशतक जड़कर उन्होंने इसे हमेशा के लिए यादगार भी बना लिया। दरअसल, अपने 500वें इंटरनेशनल मैच में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले कोहली दुनिया के एकमात्र प्लेयर बन चुके हैं।

विराट के नाम सबसे ज्यादा रन​

विराट कोहली अब अपने 76वें इंटरनेशनल शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले मैच में भी वह शतक के करीब आकर कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए थे। हालांकि इसी पारी के बूते अब कोहली के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन भी पूरे हो गए। उनसे आगे भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ रोहित शर्मा का ही नाम है। इतना ही नहीं विराट अब इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

सहवाग से आगे निकले कोहली​

​पहले दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसी के साथ उनके टेस्ट क्रिकेट में अब 8542* रन हो चुके हैं और वह मैथ्यू हेडन और वीरेंद्र सहवाग सरीखे दिग्गजों से आगे निकल गए। एक रन और बनाते ही विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को भी पीछे छोड़कर ओवरऑल लिस्ट में 23वें नंबर पर आ जाएंगे।


रोहित-यशस्वी की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई। यह पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर किसी भारतीय जोड़ी की बेस्ट ओपनिंग साझेदारी रही। इतना ही नहीं इस जोड़ी ने अब लगातार दो टेस्ट में 100 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी कर ली है। इससे पहले सिर्फ पांच भारतीय जोड़ी ही ऐसा कर पाई है। सबसे ऊपर वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय आते हैं, जिन्होंने 2008-09 कैलेंडर ईयर में तीन बार ये कमाल किया है।

रोहित ने धोनी को पछाड़ा​

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में लग रहे थे, लेकिन शतक से पहले 80 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि पिछले मैच में उनके बल्ले से सेंचुरी जरूर निकली थी। इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। अब हिटमैन के नाम 17 हजार 298 इंटरनेशनल रन हो चुके हैं। टॉप पर सचिन तेंदुलकर, दूसरे नंबर पर विराट कोहली, तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ और फिर चौथे नंबर पर सौरव गांगुली का नाम आता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.