ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, घर खरीदने का है प्लान तो फटाफट करें अप्लाई

Updated on 15-07-2023 02:30 PM
नई दिल्ली: अगर आप मकान खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कई बैंक ऐसे हैं जो काफी कम ब्याज दरों पर होम लोन दे रहे हैं। हालांकि पहले की तुलना में होम लोन की ब्याज दरों में इजाफा हुआ है। दरअसल आरबीआई की ओर से रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद से बैंकों ने भी होम लोन की ब्याज दरें बढ़ाई हैं। यहां हम आपको ऐसे 5 बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको काफी कम ब्याज दरों पर होम लोन दे रहे हैं। हालांकि आप लोन लेने से पहले एक बार बैंकों में ब्याज दरों के बारे में जानकारी जरूर कर लें।

ये दस्तावेज रखें तैयार
अगर आप होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी हैं। इन दस्तावेजों में पहचान प्रमाण, आय प्रमाण, आयु प्रमाण: पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है। एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी। इसी के साथ बैंकिंग जानकारी, रिलेशनशिप प्रूफ और शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र मांगे जाते हैं।

इन बैंकों में मिल रहा सस्ता होम लोन

इस समय कई बैंकों में सस्ता होम लोन मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक न्यूनतम ब्याज दर 8.45 फीसदी और अधिकतम ब्याज दर 9.85 फीसदी पर होम लोन ऑफर कर रहा है। डसइंड बैंक न्यूनतम 8.5 फीसदी और अधिकतम 9.75 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र का आरएलएलआर 9.30 फीसदी पर निर्धारित है। यह 8.6 फीसदी की न्यूनतम ब्याज दर और 10.3 फीसदी की अधिकतम दर पर होम लोन दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक का आरएलएलआर 9.25 फीसदी है। इसकी न्यूनतम ब्याज दर 8.6 फीसदी और अधिकतम 9.45 फीसदी है।

वहीं इंडियन बैंक का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 9.20 फीसदी है। इसकी न्यूनतम ब्याज दर 8.5 फीसदी और अधिकतम ब्याज दर 9.9 फीसदी है। बैंक की ब्याज दरों में बदलाव होता रहता है। ऐसे में आप लोन लेने से पहले एक बार संबंधित बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक जाकर भी ब्याज के बारे में जानकारी जरूर कर लें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.