इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 4 घरवाले, जानिए किसे-किसे मिली सीधे फिनाले वीक में एंट्री

Updated on 31-07-2023 02:43 PM

'बिग बॉस ओटीटी 2' से आशिका भाटिया एविक्ट हो चुकी हैं। अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के ग्रुप से एक और सदस्य को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया है। सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड में बताया कि वोटों की कमी के कारण 'प्रेम रतन धन पायो' एक्ट्रेस का सफर अब खत्म हो रहा है। उन्हें इस शो को छोड़कर जाना होगा। उनके जाने के बाद दूसरे दिन घर में फिर से नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क में कौन-कौन नॉमिनेट हुआ और कौन सेफ, आइए बताते हैं।

 
दरअसल, अभी घर में 8 लोग हैं। पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, अविनाश सचदेव, अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, एल्विश यादव और जद हदीद, मनीषा रानी। अभी इसमें से तीन लोग एविक्ट होंगे, तब जाकर टॉप 5 शो को मिलेंगे। अब इसके लिए घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। 13 अगस्त को फिनाले है। अब टॉप 2 कौन होंगे, इसमें तो वक्त है। लेकिन उस रेस में शामिल होने से पहले नॉमिनेशन में कौन-कौन आया, ये जान लीजिए।
 

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

घर में टास्क क्या हुआ, इसका खुलासा अभी मेकर्स ने नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो अलग-अलग पोर्टल्स हैं, उसके मुताबिक, जिया शंकर, जद हदीद, अविनाश सचदेव और मनीषा रानी नॉमिनेट हुए हैं। साथ ही ये भी खबर आ रही है कि अविनाश और अभिषेक में से जिया को ऑप्शन था कि वो किस एक को बेघर करने के लिए नाम देना चाहती हैं। इसमें उन्होंने फुकरा को बचाया और एक्टर को नॉमिनेट कर दिया।


इन चार की हुई फिनाले वीक में एंट्री

वहीं, लाइव फीड में जद हदीद भी भड़के दिखाई दे रहे हैं। उनके इस बर्ताव से ऐसा लग रहा है कि किसी अपने ने उनको धोखा दिया है। हालांकि अभी सच्चाई क्या है, इसकी जानकारी नहीं। लेकिन जिस तरह से लाइव फीड में देखने को मिल रहा है, उससे यही लग रहा है कि कुछ बड़ा धमाका हुआ है। अविनाश भी किचन एरिया में ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें जिया का नॉमिनेट करने का कारण सुनकर दुख हुआ। खैर। एल्विश, बेबिका, अभिषेक और पूजा सीधे-सीधे फिनाले वीक में पहुंचने वाले पहले चार दावेदार बन गए हैं। अब इन नॉमिनेटेड में से कौन एक इन्हें जॉइन करेगा, ये आने वाला समय बताएगा।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.