मई में होने जा रहे हैं ये 4 बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर, पूरी डिटेल

Updated on 27-04-2023 08:06 PM
नई दिल्ली: अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है। अब कुछ दिन ही बाकी हैं। इसके बाद मई महीने की शुरुआत हो जाएगी। हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक मई से भी कई बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। हम आपको इन बदलावों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इससे आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। 1 मई से सरकार कई नियमों में बदलाव (Rules Change From May 1, 2023) करने जा रही है। जिसमें जीएसटी (GST) के नियमों के साथ कई बदलाव शामिल हैं। आइए देखते हैं एक मई से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

सीएनजी-पीएनजी की कीमतें


हर महीने की पहली तारीख या पहले हफ्ते में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। दिल्ली और मुंबई में महीने के शुरुआती हफ्ते में पेटोलियम कंपनिया गैस के दाम में बदलाव करती है। मई महीने की शुरुआत में CNG और PNG की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अप्रैल में मुंबई के बाद दिल्ली एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम (CNG PNG Price in Delhi) घट गए थे। दिल्ली में पीएनजी 48.59 रुपये प्रति एससीएम पर मिल रही है। नई कीमतें 9 अप्रैल से लागू हुई हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी के दाम घटाए थे।

GST के नियम


जीएसटी के कई नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों का पालन कारोबारियों द्वारा करना जरूरी होगा। किसी भी ट्रांजैक्शन की रसीद 7 दिनों के अंदर इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड करवाना अनिवार्य होगा। नया नियम 1 मई से प्रभावी होगा। गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी में यह बदलाव उन कंपनियों के लिए है, जिनका टर्नओवर 100 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा है। अभी ऐसे मामलों में कंपनियों को करंट डेट पर इलेक्ट्रॉनिक इनवॉयस को आईआरपी पर अपलोड करना होता है। इसका मतलब हुआ कि इनवॉयस कभी भी जेनरेट हुआ हो, उससे रिपोर्ट करने की तारीख पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

गैस सिलेंडर के दाम


हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के रेट में भी बदलाव होता है। अप्रैल में एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए थे। कंपनियों ने 92 रुपये तक के दाम एलपीजी सिलेंडर पर कम किए थे। दिल्ली में 2253 रुपये में मिल रहे सिलेंडर के दाम घटकर 2028 रुपये रह गए थे। एक साल में दिल्ली में इनकी कीमतों में 225 रुपये की राहत मिली है।

बैंकों में छुट्टी


अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे आप अभी फटाफट निपटा सकते हैं। मई महीने में बैंकों में 12 दिन छुट्टियां हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि बैंक की छुट्टी होने पर आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए अपने कामों को आसानी से निपटा सकते हैं. इसके अलावा आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.