धनतेरस-दिवाली तक इन 3 शेयरों में रहेगी तेजी

Updated on 08-10-2022 07:05 PM
फेस्टिवल सीजन (Festival season) में सोने की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ज्वैलरी कंपनियों को धनतेरस और दिवाली (Dhanteras Diwali 2022) तक बिक्री में साल की सबसे बड़ी उछाल की उम्मीद रहती है। कोरोना के दो साल बाद अब सब सिचुएशन नॉर्मल हो गया है तो इस बार दिवाली तक तगड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है। बढ़ती मांग और अच्छी बिक्री की उम्मीद में ज्वैलरी कंपनियों के शेयर भी उड़ान भर रहे हैं। कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers), पीसी ज्वैलर्स (PC Jewellers) और टाइटन के शेयर (Titan share) शुक्रवार 52 वीक हाई पर पहुंच गए थे। एक्सपर्ट भी इन शेयरों को लेकर पॉजिटिव हैं।
सितंबर महीना कैसा रहा?
सितंबर तिमाही (Q2FY23) में टाइटन के शेयरों में मामूली तेजी रही लेकिन कल्याण ज्वैलर्स और पीसी ज्वैलर्स के शेयरों ने शानदार मुनाफा कमाया। हेल्दी रेवेन्यू  ग्रोथ की उम्मीद में शुक्रवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर इन शेयरों में  जबरदस्त उछाल आया। जबकि जुलाई और अगस्त के महीनों  में  इन कंपनी के शेयर कुछ खास परफाॅर्म नहीं कर पाए। साउथ इंडिया में शादी में देरी के कारण एनालिस्ट को उम्मीद है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY23) में नवरात्रि और पूरे भारत में त्योहारी सीजन में मांग में उछाल आएगा।
 ज्वैलरी कंपनी के शेयरों का हाल
1. Titan के शेयर शुक्रवार के कारोबारी दिन में 5% तक की तेजी के साथ 2730.50 रुपये पर बंद हुए। इंट्रा डे ट्रेड में यह शेयर 2744.30 रुपये के हाई को छु लिया था। अपने 52 वीक हाई 2,767.55 रुपये से मात्र 23.25 रुपये ही पीछे रह गया। 
टाइटन ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, "कंपनी की अधिकांश कारोबार में हेल्दी डबल डिजिट की ग्रोथ हुई, जिसमें कुल बिक्री 18 प्रतिशत सालाना (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़ रही है।" घड़ी के कारोबार में सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इसका उच्चतम तिमाही राजस्व रहा। मॉर्गन स्टेनली ने 2,902 रुपये के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग बनाए रखी। 
2. Kalyan Jewellers ने अपने तिमाही अपडेट में कहा, "मिडिल ईस्ट में ग्राहकों में उत्साह बना रहा, जो मुख्य रूप से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में समग्र सुधार से प्रेरित था। हाल ही में समाप्त तिमाही के लिए राजस्व वृद्धि 65 प्रतिशत से अधिक थी।"पिछले तीन महीनों में, कल्याण ज्वैलर्स के शेयर की कीमत 62 फीसदी बढ़ी है, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में शेयर 87 रुपये प्रति शेयर के अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने 26 मार्च, 2021 को शेयर बाजार की शुरुआत की थी। कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 52 वीक हाई 104.60 रुपये पर पहुंच गए।
3. PC Jewellers के शेयरों ने भी इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 99.10 रुपये के 52-वीक हाई को छुआ। पिछले तीन महीनों में ज्वैलरी के निर्माण, बिक्री और ट्रेडिंग के कारोबार में लगी कंपनी के स्टॉक में 230 फीसदी की तेजी आई। शादियों और त्योहारों जैसे विशेष अवसरों के लिए आभूषणों की पारंपरिक मांग मजबूत बनी हुई है। PC Jeweller के शेयर शुक्रवार को 3.44% की तेजी के साथ 97.65 रुपये पर पहुंच गए। इंट्रा डे ट्रेड में यह शेयर 52 वीक का नया हाई 99.10 को टच किया। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.