इन 15 शेयरों ने दिया है LIC को छप्परफाड़ रिटर्न, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Updated on 31-10-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े घरेलू संस्थागत निवेशक एलआईसी (LIC) के पोर्टफोलियो में शामिल 15 शेयरों ने इस साल मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी के पास कम से कम 260 कंपनियों के शेयर हैं। इनमें सबसे ज्यादा रिटर्न सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने दिया है। इस साल अब तक इस कंपनी के शेयरों में 307 परसेंट तेजी आ चुकी है। एलआईसी ने सितंबर तिमाही में इसमें अपनी हिस्सेदारी में नौ बेसिस अंक की कटौती की है। कंपनी में अब एलआसी का स्टेक 1.03 परसेंट रह गया है।

इसी तरह पॉलीकेम, रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज, गोकक टेक्सटाइल्स, प्रीमियर, एचएलवी, आरवीएनएल, वेलस्पन लिविंग, आईएफसीआई, पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज, जम्मू-कश्मीर बैंक, वेलस्पन ग्रुप, डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज, जीएमआर पावर एंड अर्बन इन्फ्रा और बजाज हिंदुस्तान शुगर के शेयरों ने भी मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस दौरान एलआईसी ने इनमें से कुछ शेयरों में मुनाफावसूली की है। इस बीच कई शेयरों में गिरावट से एलआईसी को चपत भी लगी है। इनमें अडानी ग्रुप के अलावा वेदांता, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस और अतुल लिमिटेड शामिल हैं। इस साल वेदांता के शेयरों में 21 परसेंट तक गिरावट आई है।

किसमें घटाया हिस्सा

सुजलॉन के अलावा एलआईसी ने रेल विकास निगम और वेलस्पन में अपनी हिस्सेदारी में कटौती की है। वेलस्पन में कंपनी की हिस्सेदारी 7.6% से घटकर 4.93% रह गई है। ACE Equity के डेटा के मुताबिक एलआईसी के पास सितंबर तिमाही के अंत में कम से कम 260 कंपनियों के शेयर थे। इसमें से 84 शेयरों में कंपनी के स्टेक में गिरावट आई है। इनमें हिंदुस्तान कॉपर, डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचएएल, कैनरा बैंक, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, फाइजर, आईसीआईसीआई बैंक और आरआईएल शामिल हैं। दूसरी ओर टाटा केमिकल्स, दीपक नाइट्राइट, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, आईआरसीटीसी, टेक महिंद्रा और एलएंडटी में कंपनी का स्टेक बढ़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.