भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, IMD ने बताया देश के इन हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Updated on 23-05-2023 07:22 PM
नई दिल्ली: मई के महीने में अब गर्मी ने अपने असली तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत में तो लू का कहर चल रहा है। शुरू में हुई बारिश और आंधी तूफान ने जरूर इसपर लगाम लगाई थी लेकिन, अब गर्मी सही नहीं जा रही है। बाहर निकलने पर हीट वेव तंग कर रही तो वहीं घर के अंदर भी चैन नहीं है। बाहर निकलने पर हल्की ठंड हवाएं राहत देती थीं लेकिन, अब शाम के वक्त भी बाहर गर्म हवाएं चल रही हैं। कुलमिलाकर चैन नहीं बाहर, चैन नहीं अंदर वाली स्थिति हो गई है। राजधानी दिल्ली सहित कुछ राज्यों में अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार चला गया है । हालांकि मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश की भी उम्मीद जताई है। आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा आइए जानते हैं।


दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather Forecast Today) में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालांकि आज हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली मौसम विभाग ने 23 मई से 28 मई तक के मौसम का हाल बताया है। 23 मई यानी आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम के वक्त हल्की बारिश हो सकती है। 24 से 28 मई तक के मौसम की बात करें तो इस दौरान बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है। 23 से 28 मई के बीच अधिकतम तापमान 43 तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है। बारिश होने की दिशा में अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है और यह 36-38 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।
पंजाब- हरियाणा सहित इन राज्यों में भी राहत की बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि 23 मई के बाद यानी 24 से 25 मई के बीच पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। राजस्थान में भी अगले 3 दिन तक धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक के अलावा बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी आने वाले दिनों में बारिश होने का अनुमान है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार के कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना केंद्र द्वारा सोमवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार 26 मई तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है। यहां भी अधिकतम पारा 40 डिग्री को पार कर रहा है।

उत्तर प्रदेश में भी जल्द राहत मिलने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालांकि मौसम विभाग ने यूपी के लिए भी राहत की खबर सुनाई है। आईएमडी की मानें तो आने वाले एक-दो दिन में काहत की बूंदें गिर सकती हैं। रिपोर्ट की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के पश्चिमी भागों में अनेक स्थानों और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। अगले 48 घंटों के अंदर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.