त्योहारों में मिलेगी महंगाई से राहत! अगस्त में थोक महंगाई दर 4 महीनों में सबसे कम

Updated on 18-09-2024 03:43 PM
नई दिल्ली: सब्जियों और ईंधन के दाम घटने के चलते अगस्त में थोक महंगाई दर चार महीने के निचले स्तर पर आ गई। होलसेल प्राइस इंडेक्स पर आधारित इंफ्लेशन अगस्त में सालभर पहले के मुकाबले 1.31% रही। जून में 3.43 के साथ 16 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद जुलाई में होलसेल इंफ्लेशन 2.04% के साथ 3 महीनों के निचले स्तर पर आ गई थी। सालभर पहले अगस्त में आंकड़ा माइनस 0.46% पर था। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा, ‘अगस्त में फूड आर्टिकल्स, प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स के अलावा टेक्सटाइल्स और मशीनरी की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कीमतें बढ़ने के चलते अगस्त में इंफ्लेशन पॉजिटिव जोन में रही।’

अगस्त में फूड इंफ्लेशन सालभर पहले के 11.43% के मुकाबले 3.11% रही। जुलाई में यह 3.45% पर थी। सब्जियों में होलसेल इंफ्लेशन सालभर पहले के 48.44% के मुकाबले माइनस 10.11% रही। जुलाई के मुकाबले भी यह घटी, जब यह माइनस 8.9% थी। हालांकि आलू में इंफ्लेशन सालभर पहले के मुकाबले 77.96% और प्याज में 66.75% रही। दालों में आंकड़ा 18.57% रहा।

प्याज-टमाटर की कीमत


जुलाई के मुकाबले अगस्त में होलसेल इंफ्लेशन घटने के बारे में बैंक ऑफ बड़ौदा की इकनॉमिस्ट जाह्नवी प्रभाकर ने कहा, ‘टमाटर और प्याज के दाम घटने से वेजिटेबल इंफ्लेशन नीचे आई। क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतें घटने से फ्यूल एंड पावर इंफ्लेशन और घटकर माइनस 0.7% पर आ गई। हमारा अनुमान है कि आने वाले महीनों में होलसेल इंफ्लेशन और घटेगी। ग्लोबल कमोडिटी प्राइसेज में आ रही नरमी से मदद मिलेगी।’

हालांकि, ICRA के सीनियर इकनॉमिस्ट राहुल अग्रवाल ने कहा, ‘मासिक आधार पर सितंबर में खाने-पीने की अधिकतर चीजों के दाम घटे हैं, लेकिन प्राइमरी फूड आर्टिकल्स में इंफ्लेशन अगस्त 2023 में जहां 3.48% थी, वहीं सितंबर 2023 में 11.4% थी। सितंबर में ओवरऑल होलसेल इंफ्लेशन 2% पर जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.