किला कोटला में होगी चौकों-छक्कों की बारिश या लगेगी विकटों की झड़ी, जानें पिच के साथ मौसम का मिजाज

Updated on 19-04-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का 28वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 20 अप्रैल गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली इस समय अपनी खराब फॉर्म से जूझ रही है। टीम अब तक खेले गए पांच में से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई। वहीं दूसरी ओर केकेआर को भी पांच में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता अपने पिछले दोनों मैच हारकर दिल्ली में खेलने आ रही है। ऐसे में जहां डीसी केकेआर पर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी। तो वहीं केकेआर वापसी विनिंग ट्रैक पर आना चाहेगी। तो आइये ऐसे में जानते हैं इस रोचक मैच में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच एक ऐसी पहेली है जिसको आज तक कोई नहीं समझ पाया है। हालांकि यह पिच थोड़ी धीमी रहती है। यहां पर गेंद बल्ले पर थोड़ा फंस कर आती है। स्पिनर्स को फिरोजशाह कोटला मैदान में अधिक मदद मिलती है। कभी यहां पर गेंद बिल्कुल ही नीचे बैठ जाती है तो कभी कीपर को भी बीट कर देती है। इसी के साथ मैदान छोटा होने की वजह से कोटला में चौकों-छक्कों की बारिश भी होती है। जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करते हुए दिख सकती है।

दिल्ली और कोलकाता के मैच की वेदर रिपोर्ट

दिल्ली का मौसम गुरुवार को क्रिकेट के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहने वाला। आसमान में बादलों का साया देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान दिल्ली में 20 अप्रैल को 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस। इसी के साथ 33 प्रतिशत ह्यूमिडिटी भी देखने को मिलेगी। वहीं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी इस बात का भी अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली में बारिश के भी अधिक आसार हैं। ऐसे में दिल्ली और कोलकाता का मैच बारिश के कारण धुल भी सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.