दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा धूम-धड़ाका, खुद 'भगवान' करेंगे बेटियों का सम्मान

Updated on 31-01-2023 07:18 PM
मुंबई: क्रिकेट के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारी बुधवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका में पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित करेंगे। रविवार को पोटचेफस्ट्रूम में शेफाली की टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर ढेर कर दिया था।


तेज गेंदबाज तितस साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन और लेंथ में सटीक थीं और उन्हें पर्याप्त मदद मिली। उन्होंने दो-दो विकेट लिए। जबकि शेफाली, मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने दबदबे वाली गेंदबाजी में एक-एक विकेट हासिल किया। अंडर-19 महिला टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा।
    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, 'मुझे बहुत खुशी हो रही है कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई के पदाधिकारी 1 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे विजयी भारत अंडर19 टीम को सम्मानित करेंगे।' जय शाह ने कहा, 'युवा क्रिकेटरों ने भारत को गौरवान्वित किया है और हम उनकी उपलब्धियों का सम्मान करेंगे।'
    शाह ने रविवार को अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी, जब उन्होंने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया था। शाह ने भारतीय अंडर-19 महिला टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया था, जब बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.