तकरार भी रहेगी, तकरीर भी तो होनी चाहिए... विपक्ष को बजट पर मुस्कुराते हुए बहुत कुछ कह गए मोदी

Updated on 31-01-2023 06:30 PM
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज बजट सत्र 2023 में शामिल होने के संसद भवन में विपक्षी सांसदों से बड़ी अपील की है। पीएम ने सत्र से पहले मुस्कान के साथ विपक्षी सांसदों से कहा कि तकरार तो होनी ही चाहिए लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए। पीएम ने हल्की मुस्कान के साथ सत्र से पहले विपक्षी सांसदों को इशारों में बहुत कुछ कह दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है। प्रारंभ में ही अर्थ जगत के जिनकी आवाज की मान्यता होती है। वैसी आवाज चारों तरफ से सकारात्मक संदेश लेकर आ रही है। उन्होंने सांसदों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लेकर भी बड़ी अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे नए सांसदों को हम ध्यान से सुनते हैं वैसे ही राष्ट्रपति जी पहली बार दोनों सदन को संबोधित करेंगी और हमें उनका भाषण ध्यान से सुनना चाहिए।

नारी सम्मान का किया जिक्र


पीएम मोदी ने कहा कि आज उमंग की आवाज लेकर आ रही है। आज एक अहम अवसर है। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति की आज पहली संयुक्त सदन को वो संबोधित करेंगी। आज नारी सम्मान का भी अवसर है। दूर सुदूर जंगलों जीवन बसर करने वाले हमारे देश के महान आदिवासियों के सम्मान का समय है। न केवल सांसदो बल्कि आज पूरे देश के लिए गौरव का पल है कि भारत के राष्ट्रपति जी का आज पहला संबोधन हो रहा है।

सांसदों से राष्ट्रपति के लिए अपील


आज राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण है, सभी सांसदों की तरफ से उमंग, उत्साह और ऊर्जा से भरा ये पल हो। मुझे विश्वास है कि सभी सांसद इस कसौटी पर खरे उतरेंगे। हमारी देश की वित्त मंत्री भी महिला हैं। वो कल आम बजट लेकर संसद में आएंगी। आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। डंवाडोल विश्व की आर्थिक परिस्थिति में भारत का बजट भारत के सामान्य लोगों की आशा को पूरा करने का प्रयास करेगा ही लेकिन विश्व जो आशा की किरण देख रहा है, उसे वो और अधिक प्रकाशमान नजर आए। मुझे भरोसा है कि निर्मला जी इन आशाओं को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

तकरार तो हो पर तकरीर भी होनी चाहिए


सबसे पहले देश, सबसे पहले देशवासी, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बजट सत्र में भी तकरार भी रहेगी लेकिन तकरीर भी तो होनी चाहिए, मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ, बहुत अध्यय करके सदन में अपनी बात रखेंगे। सदन देश की नीति निर्धारण में बहुत ही अच्छी तरह से चर्चा करके अमृत निकालेगा और देश का काम निकलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.