एशिया कप टीम को लेकर पाकिस्तान में होगा कत्लेआम! एक नहीं कई दिग्गज होंगे बाहर, ये रहे संभावित खिलाड़ी

Updated on 13-08-2025 02:34 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में हो रही है। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के अलावा हॉन्गकॉन्ग, यूएई और ओमान को भी हिस्सा लेना है। दो बार की चैंपियन पाकिस्तानी टीम अभी फॉर्म से जूझ रही है। 2023 से टीम के प्रदर्शन का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है। अब एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करके पाकिस्तान अपनी कॉन्फिडेंस वापस पाने की कोशिश करेगा। हाल में ही पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जीता हासिल की है।

फखर के साथ युवा बल्लेबाजों पर भरोसा

पाकिस्तान की टी20 टीम से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी बाहर चल रहे हैं। टॉप ऑर्डर में सईम आयूब के साथ साहिबजादा फरहान को मौका मिल सकता है। चोटिल चल रहे अनुभवी फखर जमां की वापसी भी तय है। इसके अलावा बल्लेबाजों में हसन नवाज और खुशदिल शाह को मौका मिल सकता है। टीम के कप्तान सलमान आगा हैं। विकेटकीपर के रूप में मोहम्मद हारिस का चुना जाना तय दिख रहा है।

गेंदबाजों में अनुभव के साथ ही जाएंगे

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में बाहर रहने वाले शाहीन अफरीदी की टीम में वापसी हो चुकी है। हालांकि उन्होंने दो मैचों में दो ही विकेट लिए थे। लेकिन अनुभव को देखते हुए उनका टीम में रहना तय दिख रहा है। बांग्लादेश सीरीज में कमाल करने वाले सलमान मिर्जा भी टीम में जगह बना सकते हैं। इसके साथ ही अब्बास अफरीदी भी टीम का हिस्सा रह सकते हैं। पाकिस्तान तीन स्पिनर मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम के साथ एशिया कप में उतर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.