मॉनसून में खूब होगी बारिश, बढ़ती गर्मी के बीच IMD ने सुनाई गुड न्‍यूज

Updated on 11-04-2023 08:43 PM
मॉनसून 2023 के सामान्‍य रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मॉनसून का पूर्वानुमान (IMD Monsoon 2023 Forecast) जारी किया। पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय और IMD ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि साउथवेस्‍ट मॉनसून (जून से सितंबर) के बीच देशभर में दीर्घकालिक औसत (LPA) के 96% बारिश होने के आसार हैं। इस बार का LPA 87 सेंटीमीटर है। सीजन के दूसरे हाफ में अल नीनो का असर देखने को मिल सकता है। इससे पहले, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने इस साल मॉनसून में बारिश 'सामान्य से कम' रहने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के मॉनसून पूर्वानुमान से जुड़ी हर जानकारी देखिए।

मॉनसून की बारिश पर IMD ने दी गुड न्‍यूज

मिनिस्‍ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज में सेक्रेटरी एम. रविचंद्रन ने मॉनसून 2023 का पूर्वानुमान पेश किया। उन्‍होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में सामान्‍य वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी ने विभिन्‍न मॉडल्‍स के आधार पर मॉनसून के बारे में भविष्‍यवाणी की है। IMD के अनुसार, प्रायद्वीपीय भारत के इलाकों के साथ-साथ नॉथ-वेस्‍ट इंडिया और नॉर्थ-वेस्‍ट इंडिया के कुछ हिस्‍सों में सामान्‍य बारिश होगी। पश्चिम-मध्‍य भारत और नॉर्थ-वेस्‍ट इंडिया के कुछ इलाकों में सामान्‍य से कम बारिश की संभावना जताई गई है।

सामान्‍य से बेहतर बारिश का 67% चांस: IMD

आईएमडी के डायरेक्‍टर डॉ मृत्‍युंजय मोहपात्रा ने कहा कि क्‍लाइमेटालॉजिकली देखें तो इस साल नॉर्मल से बेहतर बारिश की 67% संभावना है। उन्‍होंने बताया कि इस साल अल नीनो का प्रभाव देखने को मिलेगा। मानसून के सेकंड हाफ में इसका प्रभाव नजर आएगा। मोहपात्रा ने कहा कि इसका मतलब ये नहीं की बारिश कम होगी। बीते कुछ सालों में अल नीनो के दौरान सामान्‍य और उससे ज्‍यादा बारिश भी देखने को मिली है।

Skymet ने अपने मौसम पूर्वानुमान में क्‍या कहा

स्काईमेट के मुताबिक, देश में इस साल मॉनसून के दौरान 'सामान्‍य से कम' बारिश की संभावना है। एजेंसी ने कहा कि ला नीना की कंडिशन खत्‍म होने और अल नीनो के चलते सूखे की संभावना 20% है। Skymet ने पूर्वानुमान में कहा कि जून से सितंबर की चार महीने के दरम्‍यान मॉनसून की बारिश 868.6 मिमी के दीर्घकालिक औसत (LPA) का लगभग 94% होगी। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में जुलाई-अगस्त के दौरान अपर्याप्त बारिश होने की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मॉनसून सीजन के दूसरे हिस्‍से में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी अपना मॉनसून पूर्वानुमान मंगलवार को जारी करने वाला है। हालांकि उसने अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान और लू चलने की भविष्यवाणी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.