किसानों के आंदोलन से हर दिन होगा इतने करोड़ का तगड़ा नुकसान, इन कारोबार पर पड़ेगा सीधा असर

Updated on 13-02-2024 05:12 PM
नई दिल्ली: किसान और सरकार के बीच देर रात तक चली बैठक बेनतीजा रही है। इसके बाद आज यानी मंगलवार को भारी संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली से सटे बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। किसान संगठनों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आज 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च का आह्वान किया गया है। काफिले को देखते हुए दिल्ली हरियाणा पुलिस दोनों मुस्तैद हैं। पंजाब से दिल्ली की ओर आ रहे किसानों की वजह से सड़कों पर भारी जाम लग रहा है। अब इसका असर माल ढुलाई पर पड़ने लगा है। पंजाब और दिल्ली के रास्ते में सैकड़ों ट्रक फंस गए हैं। किसानों के सड़क पर उतरने से अब हर दिन करोड़ों रुपयों का करोबार प्रभावित हो सकता है। नेशनल हाईवे सहित अन्य रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

बढ़ जाएगा मालभाड़ा


किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली में रूट डायवर्ट है। इससे वाहनों को अब ज्यादा लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। मालभाड़े का खर्च प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय होता है। ऐसे में जब वाहनों को ज्यादा लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा तो इसका सीधा असर मालभाड़े पर पड़ना तय है। इससे मालभाड़े की लागत बढ़ जाएगी। वहीं माल की आपूर्ति करने में भी अब ज्यादा समय लगेगा और इसकी भी लागत बढ़ जाएगी।

रास्ते में फंसे हजारों ट्रक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि किसानों के इस आंदोलन की वजह से अभी करीब 10 हजार ट्रक रास्तों में फंस गए हैं। इनमें से करीब 6 से 7 हजार ट्रक ऐसे हैं जिन्हें दिल्ली में सामान की सप्लाई करनी है। इस समय जरूरी सामानों की सप्लाई करने वाले वाहनों को छोड़कर बाकी वाहनों को रोका जा रहा है। ट्रांसपोर्ट कंपनियां सामान की सप्लाई करने के लिए एक फिक्स रेट पर फैक्ट्रियों और उत्पादकों के साथ कांट्रैक्ट करती हैं। अब समय से सप्लाई नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट कंपनियों को पेनल्टी का डर भी सताने लगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.