ओलिंपिक में भी 1-2 होंगे... भारत और नीरज चोपड़ा पर अरशद नदीम के बयान से पाकिस्तानियों का दिल बैठ जाएगा!

Updated on 28-08-2023 01:56 PM
नई दिल्ली: भारत के लिए गर्व का मौका है। ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ जैवलिन थ्रो इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने पहले राउंड फाउल होने के बाद दूसरे राउंड में कमाल करते हुए गोल्डन थ्रो किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे। इस रोमांचक फाइट के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी ने नीरज को बधाई दी और एक ऐसी बात कह दी, जो पाकिस्तान के कट्टर पंथियों को पसंद नहीं आएगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों 2024 में पेरिस में भी पहले और दूसरे स्थान पर रहेंगे। उन्होंने कहा- नीरज भाई के लिए बहुत खुश हूं। भारत और पाकिस्तान दुनिया में एक और दो हैं। इंशाअल्लाह, हम ओलिंपिक में भी एक और दो होंगे। पाकिस्तान के लोग कम से कम फिर नहीं चाहेंगे कि वह नीरज से पीछे हों, लेकिन अरशद की दाद देनी होगी। उन्होंने हमेशा ही नीरज की तारीफ की है। बता दें कि भारतीयों के 3 एथलीटों ने शीर्ष 6 में जगह बनाई, जिसमें किशोर जेना (84.77 मीटर) और डीपी मनु (84.14 मीटर) ने क्रमशः पांचवां और छठा स्थान हासिल किया। विश्व चैंपियनशिप में किसी भी इवेंट में इससे पहले 3 भारतीयों ने कभी भी शीर्ष आठ में जगह नहीं बनाई थी।

25 वर्षीय चोपड़ा ने शुरुआत में फाउल किया, लेकिन फिर उन्होंने 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो किए। पाकिस्तान के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपिययन अरशद नदीम ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.82 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चेक गणराज्य के याबूक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। चोपड़ा अब केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं (दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद), जिसने एक साथ ओलिंपिक और विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर किया। बिंद्रा ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब 23 साल की उम्र में जीता था, और ओलंपिक में स्वर्ण पदक 25 साल की उम्र में जीता था।

यह भारत का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरा पदक है। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में कांस्य पदक जीता था और नीरज चोपड़ा ने पिछले साल रजत पदक जीता था। इस स्वर्ण के साथ नीरज चोपड़ा ने सभी प्रतियोगिताओं में (ओलिंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, डायमंड लीग) में स्वर्ण पदक जीते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.