त्विषा और समर्थ के बीच था 'तीसरा', सीबीआई की जांच में आया मोड़

Updated on 31-05-2026 01:31 PM

भोपाल। मॉडल एवं एक्टर त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बहुचर्चित मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। सीबीआई को पता लगा है कि पति-पत्नी के बीच एक तीसरा व्यक्ति भी था। सूत्रों के अनुसार, किसी अमित नामक व्यक्ति का दखल उनकी जिंदगी में था। यह तथ्य सामने आने के बाद सीबीआई की जांच इस दिशा में केंद्रित हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को पता चला है कि त्विषा की प्रेगनेंसी को लेकर समर्थ को शंका थी। उसके द्वारा प्रश्न भी उठाए गए थे। बताया जा रहा है कि अब पूछताछ में त्विषा के आरोपित पति समर्थ सिंह ने दावा किया है कि वह सुरक्षित संबंध बनाता था, इसलिए बच्चा उसका नहीं हो सकता, तभी से दोनों में विवाद बढ़ा।

जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि पति-पत्नी केमिकल नशा करते थे, इसलिए डाॅक्टर ने गर्भपात का सुझाव दिया था। कारण, गर्भस्थ शिशु पर गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका थी। सीबीआई त्विषा का उपचार करने वाले डाॅक्टरों से भी पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को भी सीबीआई कार्यालय में आरोपित सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ से अलग-अलग पूछताछ की।

शुरुआती प्रश्न पहले दिन की घटना से जुड़े रहे। गिरिबाला से पूछा गया कि आपने समर्थ को क्यों भगाया था तो उनका जवाब था कि वह नशे में था, इसलिए मैं डर गई थी। बता दें कि 12 मई को त्विषा का शव भोपाल में कटारा हिल्स स्थित उनकी ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मायके वालों ने दहेज हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

80 किलो वजनी पुतले से होगी त्विषा शर्मा मामले में जांच, सीबीआई क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी

  • त्विषा की मृत्यु के वास्तविक कारण से पर्दा उठाने के लिए सीबीआई की टीम घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी।
  • इसके साथ फोरेंसिक टेस्ट के लिए दिल्ली से विशेष टीम बुलाई गई है।
  • वह त्विषा के वजन के बराबर यानी लगभग 80 किलो के एक पुतले (डमी) को फांसी के फंदे पर लटकाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ेगी।
  • दरअसल, मुख्य आरोपित समर्थ सिंह ने पूछताछ में दावा किया है कि उसने त्विषा को फंदे से नीचे उतारा था, जबकि गिरिबाला ने गले में बंधी गांठ खोली थी।
  • परीक्षण में समर्थ को यह प्रदर्शित करना होगा कि उसने शव को किस तरह नीचे उतारा था।
  • वहीं गिरिबाला से डमी के गले में बंधी गांठ खोलने की प्रक्रिया दोहराने को कहा जाएगा।
  • सीबीआई उस बेल्ट की भी फोरेंसिक जांच करेगी, जिससे त्विषा के फंदा लगाने की बात कही गई है। विशेषज्ञ यह परीक्षण करेंगे कि बेल्ट कितना वजन सहन कर सकती थी।

आरक्षक राघवेंद्र की वीडियोग्राफी अहम

  • त्विषा शर्मा केस में सीबीआई अब तक केस डायरी और शुरुआती जांच में खामियों को लेकर भोपाल की कटारा हिल्स थाना पुलिस से लेकर जांच अधिकारी रहे एसीपी तक को कई बार फटकार लगा चुकी है।
  • लेकिन इसी थाने में कार्यरत एक आरक्षक की सूझबूझ और पेशेवर कार्यशैली ने एजेंसी की जांच को महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया है।
  • दरअसल, त्विषा की मौत के बाद भोपाल एम्स अस्पताल से लौटकर पुलिस टीम जब पहली बार गिरिबाला और समर्थ के साथ घर पहुंची थी, तब आरक्षक राघवेंद्र ने पूरे घटनाक्रम की लगातार वीडियोग्राफी की थी।
  • करीब 34 मिनट की इस वीडियोग्राफी को सीबीआइ ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में लिया है। वीडियो से एजेंसी को घटनास्थल की वास्तविक स्थिति समझने और कई तथ्यों के सत्यापन में मदद मिली।
  • जांच के दौरान इसकी उपयोगिता को देखते हुए सीबीआई अधिकारियों ने आरक्षक की कार्यप्रणाली की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.