पाकिस्तानी टीम में पड़ी फूट, एशिया कप में नहीं मिली जगह तो 'बगावत' पर उतरा यह तेज गेंदबाज

Updated on 11-08-2023 03:30 PM
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 31 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बीते दिनों पाकिस्तानी टीम का ऐलान किया। शान मसूद और इशानुल्लाह को टीम से बाहर कर दिया तो ऑलराउंडर इमाद वसीम भी अपनी जगहग नहीं बना पाए। दो साल पहले आखिरी वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले तेज बोलिंग ऑलराउंडर फहीम अशरफ की टीम में वापसी हुई है। एमर्जिंग एशिया कप में पाकिस्तान ए की ओर से खेलते हुए इंडिया ए के खिलाफ फाइनल में शतक मारने वाले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तैयब ताहिर को भी स्क्वॉड में जगह दी गई है। इन सारे बदलावों के बीच अपना नाम न देखकर युवा तूफानी गेंदबाज शाहनवाज दहानी भड़क उठे। चलिए आपको आगे पूरा मामला समझाते हैं।

दरअसल, टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रशीद लतीफ ने ट्विटर पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का लिस्ट-ए करियर रिकॉर्ड शेयर किया, उस लिस्ट में शाहनवाज दहानी का नाम नहीं था। बस फिर क्या था, पहले ही टीम में शामिल न किए जाने से नाराज बैठे शाहनवाज दहानी ने रशीद लतीफ को खरी-खरी सुना दी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भी निशाना साधा।
 
रशीद लतीफ के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दहानी ने लिखा, 'लगता है कि दहानी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नहीं हैं।'
शाहनवाज ने अधिकारियों से सवाल न करने के लिए खेल पत्रकारों को भी आड़े हाथों लिया और लिखा, 'एक भी पत्रकार या क्रिकेट विश्लेषक ने सवाल पूछने या चयनकर्ताओं को ये आंकड़े दिखाने की हिम्मत भी नहीं की।' 5 अगस्त 1998 को जन्में 25 साल के शाहनवाज दहानी ने पाकिस्तान के लिए 2021 में टी-20 तो 2022 में वनडे डेब्यू किया। दो वनडे में उनके नाम दो विकेट हैं तो 11 टी-20 इंटरनेशनल में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने आठ शिकार ही किए हैं।

अफगानिस्तान सीरीज और एशिया कप के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम: 
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.