हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम को लेकर हुआ था विवाद:जिन लोगों पर डॉक्टर्स ने लगाया था मारने का आरोप

Updated on 12-03-2025 02:02 PM

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में जिन डॉक्टर्स ने मरीज मृतक के परिजनों पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा अस्पताल में डॉक्टर्स के साथ मारपीट की गई तो दूसरी तरफ कोहेफिजा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत में बताया है कि फरियादी सूरज बंजारा अपने रिश्तेदार जीवन बंजारा, विनोद बंजारा और रवि बंजारा के साथ अपनी बुजुर्ग दादी की मौत के बाद हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां पर उनके साथ 10-15 अज्ञात युवकों ने मारपीट की।

जिसको लेकर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इस मामले में हमीदिया अस्पताल प्रबंधन ने भी एक शिकायत कोहेफिजा पुलिस से की है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी से जांच कर रही है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया-

QuoteImage

अभी एक पक्ष की तरफ से एफआईआर हुई है, दूसरे पक्ष की तरफ से आवेदन आया है, हमने उन्हें बुलाया है आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

10-15 अनजान लोगों पर पीटने का आरोप

सूरज बंजारा ने पुलिस को बताया कि हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना 9 मार्च रात करीब 12:30 बजे की है। शिकायत के अनुसार, सूरज की दादी दौलीबाई बंजारा का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। जब परिजन उनकी डेड बॉडी लेने अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही शव दिया जाएगा।

इसी दौरान अचानक 10-15 अज्ञात युवक वार्ड में पहुंचे और सूरज व उसके रिश्तेदारों से गाली-गलौज करने लगे। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हाथ, मुक्कों और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे सूरज सहित उसके साथियों को गंभीर चोटें आईं।

घायलों में रवि बंजारा के सिर, मुंह और पीठ पर, विनोद बंजारा के सिर और पीठ पर तथा सूरज के सिर और कंधे पर चोटें आई हैं। जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

जूडा ने मांगी सुरक्षा मामले में जूडा अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप गुप्ता ने कहा, घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हम पहले भी डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम, पुलिस कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। इससे पहले महिला डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ हुई। कई बार यहां परिसर में रात में संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। इसके लिए हमें सुरक्षा दी जानी चाहिए।

जूडा की ये हैं मांगें

  • अज्ञात लोगों के प्रवेश पर रोक लगे।
  • अवैध एम्बुलेंस परिसर से बाहर हो।
  • परिसर में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाई जाए।
  • हाई मास्ट लाइट लगाई जाएं।
  • चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाकर उन पर कटीले तार लगाए जाएं।

मुख्यमंत्री से NSUI ने की सुरक्षा एजेंसी को ब्लेक लिस्ट करने मांग NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन यदि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। हमीदिया अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है। रवि ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से सुरक्षा एजेंसी को ब्लेक लिस्ट करने मांग की है।

रवि परमार ने कहा कि यदि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो NSUI प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.