ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की स्थिति निर्मित न हो - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार

Updated on 29-02-2024 12:08 PM

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास श्री नारायण सिंह पंवार ने जल निगम एवं पीएचई विभाग को निर्देश दिये कि आगामी ग्रीष्मकाल में किसी भी गांव में लोगों को पीने के पानी की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 मार्च से पहले मेंटेनेंस का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। खराब पड़े हेड पंप ट्यूबवेल को जल्द से जल्द दुरुस्त करा कर ग्रीष्म काल में लोगों को पानी की सप्लाई की पूर्ति की जाए। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार बुधवार को जनपद पंचायत ब्यावरा में आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पंवार ने कहा कि किसी भी स्कूल में अगर शिक्षक नशा करके ड्यूटी करने आता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। एक माह के अंदर आयुष्मान कार्ड का टारगेट पूरा किया जाए। स्वास्थ्य केंद्रो पर चिकित्सकों की पूर्ति का प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द शासन को भेजे जाए। वन अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि विवादास्पद भूमि का निराकरण कर जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी की जाए। ऊर्जा विभाग को निर्देश दिए कि खेती का समय है विद्युत आपूर्ति 10 घंटे सुनिश्चित करें।

राज्यमंत्री श्री पंवार ने कहा कि कृषि विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर किसान को होनी चाहिए इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जमीनी स्तर पर कार्य करें। जनपद पंचायत ब्यावरा की समीक्षा बैठक कर नागरिकों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने एवं क्षेत्र में हो रहे विकास के कार्यों में और अधिक गति लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.